Fact Check: क्या महाराष्ट्र में राहुल गांधी की रैली में भारी भीड़ जुटी, जानें बैलगाड़ी दौड़ के वीडियो का सच
Fact Check: सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की महाराष्ट्र में नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची। वास्तव में वीडियो एक बैलगाड़ी दौड़ का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हूर शेख फिजा नाम के एक्स यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की महाराष्ट्र में नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची। यूजर ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'इसे अद्भुत प्रतिक्रिया कहा जाता है।'
This is called amazing response
— Fiza 🇮🇳 (@hoorsheikh_fiza) March 18, 2024
Rahul Gandhi Maharashtra Nasik rally pic.twitter.com/BIuYNHJ52L
इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर भोजपुरी सिंगर उज्ज्वल उजाला नाम के यूजर ने साझा किया।
A post shared by Bhojpuri Singer Ujjwal Ujala (@bhojpuri_singer_ujjwql_ujala)
दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें सतीश गैकर नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला जो 11 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, यह बैलगाड़ी दौड़ का है। इस वीडियो को आगे देखने पर पता चलता है कि भीड़ बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए ही जुटी है।
दावे की और अधिक पुष्टि के लिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम देखा। इससे पता चला कि नाशिक में 14 मार्च 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जबकि बैलगाड़ी दौड़ वाला वीडियो 11 मार्च 2024 से ही मौजूद है। यहां से स्पष्ट है कि जिस भीड़ को राहुल गांधी की सभा का बताया जा रहा है वो बैलगाड़ी दौड़ की है।
Today, Day 61 of the Bharat Jodo Nyay Yatra began with @RahulGandhi participating in a farmers meeting in Chandvad, Nashik, where he was joined by @PawarSpeaks and @rautsanjay61. Rahul Gandhi elaborated on the five historic Kisan Nyay Guarantees that will end the Anyay-kaal for… pic.twitter.com/jYsiYWGJ5W
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 14, 2024
जिस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची वो, गलत है। असल में वीडियो एक बैलगाड़ी दौड़ का है।