फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A video of a fire at a railway station in West Bengal in 2023 shared as from Delhi

Fact Check: 2023 में पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर लगी आग के वीडियो को दिल्ली का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 27 Nov 2025 05:54 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 27 Nov 2025 05:54 PM IST
सार

Fact Check: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी आग के वीडियो को दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Fact Check A video of a fire at a railway station in West Bengal in 2023 shared as from Delhi
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक रेलवे स्टेशन पर आग लगी हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफार्म से एक हिस्से में आग लगी हुई है, वहीं कुछ लोग पटरी पर सामान फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में एक और हादसा हो गया है। हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास बम विस्फोट हुआ था। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो दिल्ली में हुए किसी हादसे का नहीं है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। अप्रैल 2023 में कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई थी। इस आग को बुझाने में फायरफाइटर्स को कई घंटो का समय लग गया था। लेकिन आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

प्लेटफॉर्म पर लगी आग के इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। 

A74467906 नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया। जिस वीडियो को शेयर किया गया उस पर लिखा है दिल्ली में एक और हादसा हो गया है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। यहां से हमें पता चला कि यह वीडियो 2023 में कोलकाता में हुई घटना का है। मिलेनियम पोस्ट की रिपोर्ट में इस वीडियो में दर्शाए गए कीफ्रेम्स मौजूद थे।  6 अप्रैल 2023 को रिपोर्ट को प्रकाशित करके बताया गया था कि सियालदह-बज बज सेक्शन में संतोषपुर रेलवे स्टेशन इलाके में आग लगने के बाद टेंशन फैल गई। हालात की वजह से कुछ लोकल ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास एक दुकान में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग पास की दूसरी गैर-कानूनी दुकानों में फैलने लगी। शुरू में, तीन फायर टेंडर को काम पर लगाया गया। 

 

 

आगे हमें रिपब्लिक वर्ल्ड पर भी इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। रिपोर्ट को 2023 में प्रकाशित करके बताया गया था कि पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग पर काबू पा लिया गया और ट्रेन सर्विस फिर से शुरू कर दी गई थी। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर लगी आग के वीडियो को दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed