फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A two-year-old video of PM Modi is being shared with a misleading claim.

Fact Check: पीएम मोदी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Sat, 14 Feb 2026 03:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Feb 2026 03:16 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check A two-year-old video of PM Modi is being shared with a misleading claim.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम ने कहा है कि अब एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे गलत है। हमने पाया कि वायरल वीडियो में पीएम मोदी कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि अब एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेन्द्र पांडे नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,” एक ही मिशन है मीटरों, समाज को बांटो फूट डालो और राज करो।जोर से बोलो हर हर मोई...विश्वगुरु से विषगुरु तक का सफर।”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 5 अक्तूबर 2024 को साझा किया गया है। वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का है, जहां पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के दौरान सभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा,"कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।"

आगे की पड़ताल में हमें जी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह वीडियो 6 अक्तूबर 20224 को प्रकाशित किया गया है। यहां हमें वायरल वीडियो के क्लिप 1. मिनट 20 सकेंड से देखने को मिली। यहां पीएम मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि पीएम मोदी कांग्रेस पर तंज कर रहे हैं। इस वीडियो को अलग संर्दभ में शेयर किया जा रहा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed