फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A two-month-old video from Bangladesh is being shared as West Bengal.

Fact Check: बांग्लादेश के दो महीने पुराने वीडियो को पश्चिम बंगाल से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Fri, 22 May 2026 07:47 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 22 May 2026 07:47 PM IST
सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में बॉर्डर पार करते शख्स को बीएसएफ ने पकड़ लिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: A two-month-old video from Bangladesh is being shared as West Bengal.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक शख्स को पकड़ती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाला का है, जहां एक शख्स बॉर्डर पार कर रहा था। बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। 


क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीएसएफ ने सीमा पार करते एक शख्स को पकड़ा है। 

चंदन पेटल नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ’बंगाल बार्डर पर एडबुल तारों के नीचे से सीमा पार कर रहा था, बीएसएफ ने वहीं पकड़ लिया’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें यूट्यूब पर जोनो पल्स नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 22 मार्च 2026 को साझा किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि चापाइनवाबगंज के व्यवसायी ज्वेल या/या को बीजान्ग जीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

 


आगे की पड़ताल में हमें कुमिला 24 टीवी के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 22 मार्च 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि चापाइनवाबगंज के कुख्यात ड्रग और याबा तस्कर ज्वेल याबा को बीजीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है।  इस अलग संदर्भ के साथ शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed