फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A two-month-old video from Bangladesh is being shared as West Bengal

Fact Check: बांग्लादेश के दो महीने पुराने वीडियो को पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 13 Apr 2026 04:41 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 04:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सेना गुंडागर्दी कर रहे ममता बनर्जी की पार्टी के लोगों को पीट रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: A two-month-old video from Bangladesh is being shared as West Bengal
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस वाले लोगों की पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का है। जहां सेना गुंडागर्दी कर रहे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के लोगों को मार रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में सेना गुंडागर्दी कर रहे ममता बनर्जी की पार्टी के लोगों को मार रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सिंह (@PrarthaSingh83) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “ममता बहन जी के गुंडों का इलाज कर रहे सेना के वीर सिपाही” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अजकर पत्रिका के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 6 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया। 

आगे की पड़ताल में हमें itvbd की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है।  यहां हमें वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम देखने को मिला। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि  इंकलाब मंच शाहबाग से निकल चुका है। संगठन शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए एक नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस बीच, शुक्रवार दोपहर और रात को शाहबाग और बांग्ला मोटर क्षेत्र युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गए। लाठीचार्ज के साथ-साथ पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। दिन भर चली झड़पों में घायलों की संख्या सौ से अधिक हो गई है। इंकलाब मंच गुरुवार दोपहर से ही मुख्य सलाहकार के आवास जमुना और होटल इंटरकॉन्टिनेंटल के सामने उस्मान हादी की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed