फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A seven-year-old video of Amruta Fadnavis taking a selfie on the edge of a cruise ship

Fact Check: अमृता फडणवीस का क्रूज के किनारे पर सेल्फी लेने का सात साल पुराना वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर

Wed, 17 Dec 2025 07:17 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 17 Dec 2025 07:17 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में  महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस क्रूज के किनारे सेल्फ ले रही है। वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में वीडियो सात साल पुराना निकला। 

विज्ञापन
Fact Check A seven-year-old video of Amruta Fadnavis taking a selfie on the edge of a cruise ship
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला क्रूज पर मौजूद है। वह जहाज के किनारे पर बैठकर सेल्फी ले रही है। पुलिस अधिकारी महिला को मना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने क्रूज के किनारे पर बैठकर फोटो ली। सुरक्षाकर्मी उन्हें मना करते रहे लेकिन उन्होंने नहीं सुना। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो अमृता फडणवीस का ही है। लेकिन वीडियो हालिया नहीं है। यह वीडियो 2018 का है, जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है।  

विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी अपनी मर्जी से फोटो खिचाने क्रूज के किनारे पर चली गईं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बात भी नहीं सुनी। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। राज कुमार शर्मा (@uptehsilmant) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करे लिखा "मेडम है कि मानती नहीं मेडम की यह जिद कहीं CM साहब को रडुआं न बना दे। CM की पत्नी हैं तो जहाँ मन करेगा, वहाँ सेल्फ़ी लेंगी. सेल्फ़ी के लिए तो अमृता मैडम ने जान भी दाँव पर लगा दी थी। अफ़सर समझाते रहे कि मैडम वहाँ सेल्फ़ी लेने में ख़तरा है लेकिन मैडम सेल्फ़ी लेकर ही मानी!" इसके लिंक और आर्काइव  लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो पर एनडीटीवी की एक मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 2018 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था,  “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इस वीडियो में वह भारत के पहले क्रूज लाइनर अंग्रिया पर खतरनाक तरीके से सेल्फी लेती दिख रही थीं। आरोप है कि अमृता फडणवीस ने पुलिस की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और डेक पर खतरे वाले इलाके को पार किया। अमृता फडणवीस 20 अक्तूबर को लग्जरी लाइनर के उद्घाटन के दौरान अपने पति के साथ जहाज पर थीं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।”

आगे हमें इंडियन एक्सप्रेस की 22 अक्तूबर 2018 की मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में अमृता वायरल हो रहे वीडियो को लेकर माफी मांगती हुई नजर आ रही थीं। इस रिपोर्ट में पीटीआई के हवाले से बताया गया था कि “अमृता फडणवीस, जिनकी क्रूज़ पर ली गई सेल्फ़ी से विवाद खड़ा हो गया था, उन्होंने सोमवार को माफ़ी मांगी, हालांकि उन्हें लगा कि वह किसी खतरनाक जगह पर नहीं थीं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता, जहाज़ के किनारे बैठी सेल्फ़ी लेती हुई दिख रही हैं।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो सात वर्ष पुराना है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed