फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A one-year-old video of Akhilesh Yadav is being shared as recent.

Fact Check: अखिलेश यादव के एक साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा शेयर

Fri, 20 Feb 2026 07:18 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:18 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: A one-year-old video of Akhilesh Yadav is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। इसे इस बार के रमजान का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव हाल ही में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। 

अरुण यादव कोसली (@ArunKosli) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ आज का इफ़्तारी का समय शाम 06:02 pm पर था… बिस्मिल्लाह टोंटी खान समय पर पहुंच गये सब मिलकर बोलो चाऊमीन “ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 29 मार्च 2025 को साझा किया गया है। यहां लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

आगे की पड़ताल में हमें न्यूज नाइन की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 29 मार्च 2025 को प्रकाशित किया गया है। यहां बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई नेताओं और समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति देखी गई। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed