फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A 2020 photo of broken chairs at a public meeting shared as recent

Fact Check: जनसभा में टूटी कुर्सियों की 2020 की तस्वीर को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Sun, 02 Nov 2025 04:42 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sun, 02 Nov 2025 04:42 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक जनसभा में टूटी हुई कुर्सियों की तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा की रैली के बाद लोगों ने गुस्से में कुर्सी तोड़ी। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check A 2020 photo of broken chairs at a public meeting shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में लाल रंग की कुर्सियां सड़कों पर बिखरी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर भाजपा की रैली की है। तस्वीर में एक मंच भी है, इस पर एक पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर लगी हुई है। दावा किया जा रहा है कि लोगों को जनसभा में पैसे देकर बुलाया गया है। साथ ही उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इसे 2025 बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो भ्रामक है। असल में वायरल तस्वीर अक्तूबर 2020 में बांका जिला के बेलहर मे जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव प्रचार करने आए (दिनेश लाल यादव) की जनसभा की है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि 2025 में बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान बिहार में भाजपा की रैली में लोगों ने गुस्से में कुर्सियां तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

INDStoryS (@INDStoryS) नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “बिहार में भाजपा रैली खत्म होने के बाद!  लोगों का गुस्सा क्यों कुर्सी उतारा !? पर इस स्थिति नजर आया और आप देख सकते हैं। कितना आक्रोश है बिहार की जनता में अगर फिर भी चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग का बहुत बड़ा योगदान रहेगा बीजेपी को” पोस्ट का लिंक आप यहां  देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह तस्वीर रुन्नीसैदपुर नाम के एक फेसबुक चैनल पर 2020 में पोस्ट दिखी। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था “नीतीश कुमार का प्रचार करने आए निरहुआ का बिहार में इस तरह हुआ स्वागत। आज बांका जिले के बेलहर में JDU प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव प्रचार करने आए निरहुआ की जनसभा की तस्वीर। निरहुआ भैया, लोग आपको टीवी पर देखना पसंद करते हैं, चोर के साथ मंच पर नहीं।
 

 

आगे हमें NKTV India नाम से एक फेसबुक पोस्ट मिली। यहां भी इस पोस्ट को 27 अक्तूबर 2020 में शेयर करके लिखा गया था, “26 अक्तूबर को बेलहर बांका जिला में निरहुआ का जोरदार स्वागत भाजपा JDU की जनसभा का दृश्य #बिहार की जनता का #एग्जिट पोल।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर 2020 से इंटनेट पर मौजूद है। इसे 2025 के बिहार चुनाव से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed