फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   exit poll results lok sabha election 2024 AND BBC 2019 VIDEO GOES VIRAL

Fact Check: बीबीसी ने 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल नहीं जारी किए, पुराना वीडियो हुआ वायरल, पढ़ें पड़ताल

Thu, 30 May 2024 08:57 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 30 May 2024 08:57 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर बीबीसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल है। हालांकि, Logically Facts की जांच में सामने आया कि वायरल हो रहा वीडियो 2019 का है। 
 

विज्ञापन
exit poll results lok sabha election 2024 AND BBC 2019 VIDEO GOES VIRAL
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम दौर की वोटिंग 1 जून को है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर बीबीसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 347, कांग्रेस को 87, जबकि अन्य दलों को 108 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल है, जिसमें बड़े अंतर से बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन

वीडियो में, एंकर अंग्रेजी में कहती है, जिसका हिंदी अनुवाद है- "कुछ मिनट पहले तक बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी 347 सीटों से आगे चल रहे थे। स्पष्ट बहुमत। इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके सहयोगी 87 सीटों पर पीछे चल रहे थे।" वीडियो पर लिखा है — "सत्यानाश हो बीबीसी तुम्हारा तुम चमचों को सपने में भी राहुल को पीएम नहीं बनने दोगे। अरे कम से कम चार जून तक तो मौज लेने देते।"

विज्ञापन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है, जबकि नतीजे चार जून को घोषित होंगे।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक यूज़र ने कैप्शन दिया, "अब तो बीबीसी ने भी मोदी जी को 347 सीट दे दी है। 4 जून तक तो मौज़ ले लेने देते भाई।" पोस्ट को अब तक 45,000 से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहां, यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, Logically Facts की जांच में सामने आया कि वायरल हो रहा बीबीसी का वीडियो लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल का नहीं, बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का है। 

लॉजिकली फैक्ट्स ने सच का पता कैसे लगाया?

लॉजिकली फैक्ट्स ने संबंधित कीवर्ड्स के जरिये खोजबीन की, तो उसे मई 23, 2019 को आधिकारिक बीबीसी न्यूज़ यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर वायरल वीडियो का फ़ुल वर्ज़न मिला, जिसका शीर्षक था, “भारत का चुनाव परिणाम 2019: नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत।” 

लॉजिकली फैक्ट्स ने पाया कि वायरल वीडियो वाला हिस्सा वीडियो की शुरुआत में तीन सेकंड की समयावधि में मौजूद है। बीबीसी एंकर वीडियो की शुरुआत करते हुए कहती हैं, "आइए अब तक के नतीजों पर नज़र डालते हैं। कुछ मिनट पहले तक बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी 347 सीटों से आगे चल रहे थे। स्पष्ट बहुमत। इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके सहयोगी 87 सीटों पर पीछे चल रहे थे और बाकी पार्टियां, इस विशाल देश में कई क्षेत्रीय और स्थानीय पार्टियां हैं, जिनकी 108 सीटें हैं। अब उन आंशिक परिणामों ने नरेंद्र मोदी को वह बड़ी बढ़त दिला दी है, जिसकी उन्होंने उम्मीद जताई है।" वह आगे कहती हैं, "अभी पूरे नतीजों की पुष्टि कई घंटों तक नहीं होगी, हम निश्चित रूप से उन सभी को आपके सामने लायेंगे, जैसे ही वे आएंगे।" यह हिस्सा 50 सेकंड की समयावधि तक देखा जा सकता है।

इससे यह स्पष्ट हो गया कि इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे बताये गए हैं और  इसका मौजूदा लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

भारत में लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट) 1951 की धारा 126ए के तहत एग्जिट पोल का प्रसारण 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से एक जून शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंधित हैं। 

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 353 सीटें, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 90 सीटें मिली थीं। सपा, बसपा और आरएलडी के महागठबंधन ने 15 सीटें और अन्य दलों ने 84 सीटें जीती थीं।

निर्णय 

सोशल मीडिया यूज़र्स का यह दावा कि बीबीसी वीडियो में लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल दिखाया गया है जिसमें बीजेपी को 347 सीटें मिलती दिख रही हैं, गलत है। असल में, यह वीडियो 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों का है। इसलिए लॉजिकली फैक्ट्स ने वायरल दावे को भ्रामक माना है। 

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed