Fact Check: पूर्व डीजीपी ने अखिलेश नहीं बल्कि सीएम योगी की तारीफ की थी, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत
Fact Check: पूर्व डीजीपी डीएस चौहान का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की। हालांकि, PTI की जांच में वायरल दावा गलत साबित हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पूर्व डीजीपी डीएस चौहान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में पूर्व डीजीपी कह रहे है कि पहली बार ऐसे चीफ मिनिस्टर को देखा है, जिन्होंने कभी हमारे डे टू डे वार्किंग में दखल नहीं दिया।
दावा:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ‘अदिति यादव’ नाम की एक वेरिफाइड यूजर ने 6 दिसंबर को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ पहली बार ऐसे मुख्यमंत्री को देखा था जो कभी भी हमारे किसी भी मामले में दखल नहीं देते थे, यूं ही नहीं कोई अखिलेश बन जाता। 27 में सपा सरकार”। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
पड़ताल:
वायरल वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स सर्च करने पर पीटीआई को यह वीडियो ‘News18’ के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो यूट्यूब पर 26 मई 2023 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि UP के डीजीपी डीएस चौहान ने बताया कितना दखल देते है सीएम योगी यूपी पुलिस में? स्क्रीनशॉट यहां देखें।
वीडियो में पूर्व डीजीपी सीएम योगी की तारीफ करते हुए कह रहे है कि पहली बार ऐसे चीफ मिनिस्टर को देखा, जिन्होंने कभी हमारे डे टू डे वार्किंग में दखल नहीं दिया। वीडियो से स्पष्ट है कि पूर्व डीजीपी अखिलेश यादव की नहीं, बल्कि सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं। पूरा वीडियो यहां देखें।
पड़ताल को आगे बढ़ाने पर हमें 6 जुलाई 2024 को नवभारत टाइम्स (NBT) की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने पूर्व डीजीपी डीएस चौहान के इसी बयान को अखिलेश यादव से जोड़कर शेयर किया था। जिस पर यूपी पुलिस ने पलटवार करते हुए सपा नेता को भ्रामक सूचना न फैलाने की चेतावनी दी थी। यूपी पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने अखिलेश यादव की नहीं सीएम योगी की तारीफ में ऐसा कहा था। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें। खबर का स्क्रीनशॉट यहां देखें।
वहीं यूपी पुलिस ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट इस बात की पुष्टि की है, “ सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री डी0 एस0 चौहान द्वारा दिनांक 26.03.2023 को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ के सन्दर्भ मे कहे गए कथन को भ्रामक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से सम्बन्धित बताया जा रहा है। कृपया भ्रामक सूचना न फैलाएं। पोस्ट का लिंक
हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि पूर्व डीजीपी चौहान अखिलेश यादव की नहीं बल्कि सीएम योगी अदित्यनाथ की तारीफ कर रहे थे। वीडियो मई 2023 का है।
दावा
यूपी के पूर्व डीजीपी डी. एस. चौहान ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव अपने कार्यकाल में कभी भी पुलिस के कामकाज में दखल नहीं देते थे।
तथ्य
पूर्व डीजीपी डी.एस. चौहान ने अखिलेश यादव नहीं बल्कि सीएम योगी की तारीफ में बोला था कि पहली बार ऐसे चीफ मिनिस्टर को देखा, जिन्होंने कभी हमारे डे टू डे वार्किंग में दखल नहीं दिया।
निष्कर्ष
पीटीआई की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि पूर्व डीजीपी चौहान अखिलेश यादव की नहीं बल्कि सीएम योगी अदित्यनाथ की तारीफ कर रहे थे। वीडियो मई 2023 का है।
(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)