फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Did Congress not even field 272 candidates in the Lok Sabha elections

Fact Check: क्या कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 272 उम्मीदवार भी नहीं उतारे? जानें इस दावे का सच

Mon, 06 May 2024 05:35 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Mon, 06 May 2024 05:35 PM IST
सार

Fact Check: पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 उम्मीदवार भी नहीं उतार पाई है। हालांकि, लॉजिकली फैक्ट्स ने अपनी पड़ताल में कहा है कि पीएम मोदी का दावा गलत है। कांग्रेस ने अब तक 300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 

विज्ञापन
Did Congress not even field 272 candidates in the Lok Sabha elections
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है, जबकि 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग है। तमाम पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच, बुधवार, मई 1, 2024 को गुजरात के बनासकांठा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 उम्मीदवार भी नहीं उतार पाई है और केंद्र में सरकार बनाने की बात कर रही है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बनासकांठा में बीजेपी की 'जन विश्वास सभा' को संबोधित करते हुए कहा, "आप हैरान रह जाएंगे कि इस बार कांग्रेस की हालत ऐसी है कि सरकार बनाने के लिए 272 सीटों पर सांसदों की ज़रूरत होती है। हमारे अलावा (बीजेपी) कोई अन्य राजनीतिक दल, यहां तक कि कांग्रेस भी, 272 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। आप इन सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं और फिर सरकार बनाना चाहते हैं?"

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

(पीएम मोदी की टिप्पणी को 32:22-36:04 समयावधि पर सुना जा सकता है।)

न्यूज एजेंसी पीटीआई और एएनआई समेत कई मीडिया आउटलेट्स ने भी पीएम मोदी के इस बयान पर खबरें प्रकाशित कीं। 

पीएम मोदी ने अगले दिन यानी 2 मई, 2024 को गुजरात के जामनगर में भी यही दावा दोहराया। बता दें कि लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है। (वीडियो में उनका दावा 38:20-39:08 की समयावधि पर देखें)

हालांकि, पीएम मोदी का दावा गलत है। लॉजिकली फैक्ट्स ने कांग्रेस की अभी तक की जारी हुई सारी लिस्ट्स को चेक किया और लॉजिकली फैक्ट्स ने पाया कि पार्टी ने अब तक 300 से ज़्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यहां यह याद रखना ज़रूरी है कि कांग्रेस 'इंडिया गठबंधन' का हिस्सा है और पार्टी कई राज्यों में अन्य दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 

लॉजिकली फैक्ट्स ने सच का पता कैसे लगाया? 

लॉजिकली फैक्ट्स ने कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की लिस्ट की जांच की और पाया कि पार्टी ने मार्च 8, 2024 से अप्रैल 30 , 2024 (अप्रैल 30 क्योंकि पीएम मोदी ने एक मई को टिप्पणी की थी।) तक अलग-अलग समय पर लिस्ट जारी की है। 

इस दौरान लॉजिकली फैक्ट्स ने पाया कि अप्रैल 13, 2024 तक कांग्रेस ने छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 19 बार लिस्ट जारी की, जिसमें उम्मीदवारों की संख्या 275 पहुंच जाती है। इसका मतलब यह है कि जब पीएम मोदी ने मई 1 को गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उम्मीदवारों की संख्या के बारे में दावा किया था, उसके क़रीब दो हफ़्ते पहले ही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में ज़रूरी बहुमत के लिए 272 से ज़्यादा उम्मीदवार उतार चुकी थी।

इसके बाद लॉजिकली फैक्ट्स ने मार्च 8, 2024 से मई 3, 2024 (यानी कि अब तक ) कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की गणना की तो सामने आया कि यह संख्या 329 तक पहुंचती है।

राज्य

अब तक घोषित उम्मीदवार

आंध्र प्रदेश

23

अरुणाचल प्रदेश

2

असम

13

बिहार

9

छत्तीसगढ़

11

दिल्ली

3

गोवा

2

गुजरात

24

हरियाणा

9

हिमाचल प्रदेश

4

झारखण्ड

7

कर्नाटक

28

केरल

16

महाराष्ट्र

17

मध्य प्रदेश

28

मणिपुर

2

मेघालय

2

मिज़ोरम

1

नागालैंड

1

ओडिशा

20

पंजाब

12

राजस्थान

22

सिक्किम

1

तमिलनाडु

9

त्रिपुरा

1

तेलंगाना

17

उत्तर प्रदेश

17

उत्तराखंड

5

पश्चिम बंगाल

14

अंडमान & निकोबार (यूटी)

1

चंडीगढ़ (यूटी)

1

दादर & नागर हवेली (यूटी)

1

दमन & दीव (यूटी)

1

जम्मू & कश्मीर (यूटी)

2

लक्षद्वीप (यूटी)

1

लद्दाख (यूटी)

1

पुदुच्चेरी (यूटी)

1

कुल

329

(मई 3, 2024, तक कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की राज्यवार लिस्ट)

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लॉजिकली फैक्ट्स से पुष्टि की कि उनकी पार्टी ने अब तक 329 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से सूरत और इंदौर के उम्मीदवारों को हटा दिया जाए तो यह संख्या 327 हो जाती है. 

गौरतलब है कि सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन रद्द कर दिया गया था, जबकि इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे.

पवन खेड़ा ने मई 2, 2024 को एक एक्स पोस्ट (आर्काइव) के ज़रिये भी पीएम मोदी के दावे को ख़ारिज किया था. उन्होंने लिखा था, "कांग्रेस पार्टी अब तक 326 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस 272 सीटों पर लड़ ही नहीं रही तो सरकार कैसे बनायेगी.."

 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स:एक्स/स्क्रीनशॉट)

यहां गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस 'इंडिया गठबंधन' की सबसे बड़ी पार्टी है और वो कई राज्यों में दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी 63 सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर और लेफ़्ट पार्टीज बाकी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं। इसी तरह, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में गुजरात के भरूच और भावनगर का भी जिक्र करते हुए कहा था कि कांग्रेस का इन सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है इसलिए अहमद पटेल (कांग्रेस के दिवंगत नेता) का परिवार भी वोट नहीं करेगा। हालांकि, इन दोनों सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 'आप' इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इसलिए सीट बंटवारे में कांग्रेस ने ये दो सीटें अपने गठबंधन सदस्य दल को दी हैं।

निर्णय

लॉजिकली फैक्ट्स की अब तक की जांच से यह साफ़ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दावा कि लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों पर बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी, यहां तक कि कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, गलत है। अकेले कांग्रेस ने अब तक 300 से ज़्यादा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसलिए लॉजिकली फैक्ट्स वायरल दावे को गलत मानता है।

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed