फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Dheerendra Shastri was not attacked during the padyatra

Fact Check: धीरेंद्र शास्त्री पर पदयात्रा के दौरान नहीं हुआ हमला, वीडियो को भ्रामक रूप दिया जा रहा

Fri, 29 Nov 2024 12:21 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 29 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

Fact Check: धीरेंद्र शास्त्री अपनी पदयात्रा पर है इसी दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया जा रहा है कि शास्त्री पर हमला हुआ है। 

विज्ञापन
Dheerendra Shastri was not attacked during the padyatra
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा से जुड़ा हुआ है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री की तरफ एक मोबाइल फेंका जाता है जो उनके गाल पर लग जाता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हुआ है। किसी ने फोन से शास्त्री पर हमला किया है। 
चंदन यादव (@ChandanYdv08) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर हुआ हमला। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर हैं। इस दौरान पंडित धर्मेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फोन से हमला हुआ। यह घटना UP के मऊरानीपुर के पास हुई, भीड़ में किसी ने फूल के साथ मोबाइल फेंका जिससे उनके कान मे चोट लगी। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


रंगलाल धनगर (@DhangarRanglal) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “यात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ अटैक, वीडियो आया सामने। निंदनीय घटना,,, कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पवन पाण्डेय नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “झाँसी में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला…फूल बरसाने के साथ उन पर मोबाइल भी फेंका गया, चेहरे पर चोट आई है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला की न्यूज डेस्क से संपर्क किया। वहां से हमें इस पूरे मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा है इसके बारे में पता चला। धीरेंद्र शास्त्री के हवाले से खबर में बताया गया था कि 'कोई हमला नहीं हुआ था। फूल बरसा रहे एक भक्त का मोबाइल फोन गलती से गिर गया, यह कोई हमला नहीं था। हम यह यात्रा शांतिपूर्वक कर रहे हैं।'

इस पूरे मामले में झांसी पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस के बयान से तस्वीर को और साफ कर दिया। यात्रा के दौरान बाबा पर पुष्प वर्षा की गई उन पर कोई भी हमला नहीं हुआ। साथ ही उनकी पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि बागेश्वर बाबा पर कोई हमला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed