Fact Check: हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद दीपेंद्र हुड्डा के रोने का दावा भ्रामक, ये है वीडियो का सच
Fact Check: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा में कांग्रेस की हुई हार के बाद का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद का है। इसे चुनाव नतीजों से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद दीपेंद्र हुड्डा रो पड़े थे।
विवेक_पंडित (@vivekpandit1583) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दीपक हुड्डा जी का इस तरह से भावुक होना(रोना) मुझे पीड़ा से भर दिया और हमे क्या हम तो, खैर छोड़ो बीजेपी के कार्यकर्ताओ को तो और भी दुखी होना चाहिए भाई जिस आदमी ने तुम इलेक्शन जितवाया तुम उससे कब मिलकर अपनी खुशियां बांटोगे। तुम अलग ही इनकी फैक्ट्री वाली जलेबी पेले जा रहे हो।”
दीपक हुड्डा जी का इस तरह से भावुक होना(रोना😂) मुझे पीड़ा से भर दिया और हमे क्या हम तो,खैर छोड़ो बीजेपी के कार्यकर्ताओ को तो और भी दुखी होना चाहिए भाई जिस आदमी ने तुम इलेक्शन जितवाया तुम उससे कब मिलकर अपनी खुशियां बांटोगे
तुम अलग ही इनकी फैक्ट्री वाली जलेबी पेले जा रहे हो 😅 pic.twitter.com/SpoOqQnOaL — Vivek_Pandit (@vivekpandit1583) October 9, 2024
जॉनी शर्मा (@JonnySharma04) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जिस दिन गहलोत हरियाणा में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त हुआ था हार उसी दिन निश्चित हो गई थी, पायलट के प्रचार से अगर सरकार आ जाती तो पायलट का कद बढ़ता और CM दीपेंद्र हुड्डा बनते जो कि गहलोत को मंजूर नहीं था। ये आंसू भारी पड़ेंगे।”
जिस दिन गहलोत हरियाणा में सीनियर आब्जर्वर नियुक्त हुआ था हार उसी दिन निश्चित हो गई थी, पायलट के प्रचार से अगर सरकार आ जाती तो पायलट का कद बढ़ता और CM दीपेंद्र हुड्डा बनते जो कि गहलोत को मंजूर नहीं था। ये आंसू भारी पड़ेंगे।pic.twitter.com/m4Ez6GqDSM
— Jonny Sharma™ (@JonnySharma04) October 8, 2024
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के काफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें इस बायतु विधायक हरिश चौधरी का एक ट्वीट मिला। हरीश चौधरी ने 5 जून 2024 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा था “हरियाणा में किसानों और नौजवानों की एक बुलंद आवाज मेरे मित्र भाई @DeependerSHooda जी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रोहतक की जनता का एक बार फिर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रोहतक की जनता का हृदय से आभार।”
हरियाणा में किसानों और नौजवानो की एक बुलंद आवाज मेरे मित्र भाई @DeependerSHooda जी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रोहतक की जनता का एक बार फिर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।रोहतक की जनता का हृदय से आभार। pic.twitter.com/8t7xlUcjeT
— Harish Chaudhary (@Barmer_Harish) June 6, 2024
आगे हमें करनाल ब्रेकिंग न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो देखने को मिला। वीडियो को कैप्शन में लिखा था “भीड़ देखकर दीपेंद्र हुड्डा की आंखों में आए आंसू , 3 लाख से ऊपर वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2024 में लोकसभा चुनावों के नतीजों के दौरान का है। इसका हालिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।