फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   converting a Muslim girl and marrying her according to Hindu customs misleading

Fact Check: मुस्लिम लड़की का धर्म परिवर्तन करा हिन्दू रीति से विवाह करने का दावा, वायरल तस्वीर का क्या है सच?

Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया एक्स पर नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर वायरल है जिसमें लड़की को मुस्लिम बताकर उस पर हिंदू लड़के के शादी करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लव जिहाद का एंगल देने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
converting a Muslim girl and marrying her according to Hindu customs misleading
fact check - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एप एक्स पर एक फोटो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़का और लड़की शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में लड़का-लड़की के अलावा एक तीसरा आदमी भी नजर आ रहा है। फोटो शेयर करने वाले इसे लव जिहाद का मामला होने का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा

शादी के जोड़े में एक लड़का-लड़की की फोटो को शेयर करके इसे लव जिहाद का मामला होने का दावा किया जा रहा है। खर दार (@khardaar00) नाम के एक एक्स यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है “बारामूला की 24 वर्षीय मुस्लिम लड़की हुमाराह ने हिंदू धर्म अपना लिया और नवी मुंबई के हिंदू लड़के सागर प्रदीप सिंह परिहार से विवाह कर लिया।”

विज्ञापन

सिग्नेचर ईगो नाम के एक और एक्स यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है “बारामुल्ला की मुस्लिम लड़की (हमराह) ने हिंदू धर्म अपना लिया और नवी मुंबई के हिंदू लड़के सागर प्रदीप सिंह परिहार से शादी कर ली।”

इन दोनों फोटो में लड़की को मुस्लिम बताया जा रहा है जो की बारामूला की है और लड़के को हिंदू बताया जा रहा है जो नवी मुंबई का है। 

पड़ताल

 इस तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इसी तस्वीर के साथ कुछ खबरें मिली। यहां से हमें ये जानकारी मिली की ये घटना बिहार के बांका की थी। ये जानने के लिए हमने अमर उजाला के बांका न्यूज डेस्क के संपर्क किया। वहां से हमें जानकारी मिली कि ये खबर अमर उजाला ने 2021 में प्रकाशित की थी। इस खबर से हमें ये भी पता चला की ये कोई लव जिहाद का मामला नहीं है। बल्कि ये बिहार में कोरोना काल में हुई शादी की तस्वीर है। वायरल तस्वीर में जो लड़का दिख रहा है वो शंभूगंज क्षेत्र के ऊंचागांव के रहने वाले गौतम कुमार है। लड़की का नाम  कुमकुम कुमारी है जो भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव की रहने वाली थी। 


दरअसल 2021 में कोरोना लॉकडाउन के कारण शादियों में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं थी। इसके कारण 2020 में होने वाली गौतम कुमार की शादी दो बार टल चुकी थी। लेकिन इस बार गौतम ने तय कर लिया कि वह शादी और नहीं टालेगा। यह शादी बिना बारातियों के की गई। परिवार और गांव के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गौतम ने सेहरा बांधा और साइकिल से अकेले ही शादी करने निकल पड़ा। 

पड़ताल का नतीजा

पड़ताल से साफ हो गया है कि वायरल की जा रही तस्वीर 3 साल पुरानी और इसका लव जिहाद से कोई संबंध नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed