फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Congress leader Adhir Ranjan did not ask for votes for BJP, video is misleading

Fact Check: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने भाजपा के लिए नहीं मांगा वोट, अधूरे और भ्रामक वीडियो का सच ये है

Sat, 04 May 2024 05:48 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Sat, 04 May 2024 05:48 PM IST
सार

Fact Check: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा के लिए वोट मांगते हुए सुने जा सकते हैं। न्यूजचेकर ने जांच में बताया है कि अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल है।
 

विज्ञापन
Congress leader Adhir Ranjan did not ask for votes for BJP, video is misleading
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस वक्त चुनाव का मौसम है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान कराया गया था। बाकी पांच चरणों के लिए मतदान 7 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस चुनाव में तमाम दल प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा के लिए वोट मांगते सुने जा सकते हैं। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Courtesy: X/@ShivamSanghi12

Fact

दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर ने पाया कि वायरल वीडियो 30 अप्रैल 2024 का है। इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मुर्तजा हुसैन के लिए प्रचार कर रहे थे। इस वीडियो का लंबा वर्जन 30 अप्रैल 2024 को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, “पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी वाम मोर्चा समर्थित लालगोला के जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मुर्तजा हुसैन (बकुल) के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे हैं।” (अनुवादित)

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में 25:09 मिनट पर अधीर रंजन चौधरी को बंगाली भाषा में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मोदी अब पहले जैसे आश्वस्त नहीं हैं। वो कहते थे इस बार चार सौ पार पर अब वो ऐसा नहीं कह रहे हैं। हालिया सर्वे के मुताबिक, मोदी के हाथ से 100 सीटें पहले ही निकल चुकी हैं और इसमें गिरावट जारी है। कांग्रेस और वामपंथियों की जीत होनी चाहिए। कांग्रेस और वामपंथियों की जीत के बिना भारत में धर्मनिरपेक्षता ख़त्म हो जायेगी। तृणमूल को वोट देने की तुलना में भाजपा को वोट देना बेहतर है। इसलिए टीएमसी या बीजेपी को नहीं, केवल कांग्रेस उम्मीदवार बकुल (मुर्तजा हुसैन) को वोट दें। वह हमेशा आपके साथ रहेंगे।” (अनुवादित)


Courtesy: FB/ West Bengal Congress

1 मई 2024 को समाचार एजेंसी एएनआई ने भी भाषण के इस हिस्से को एक्स पर पोस्ट किया था। जिसके साथ कैप्शन में इसका अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा है। संबोधन के दौरान अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे थे।


Courtesy: ANI

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से जानकारी दी है कि उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के भाषण का एक हिस्सा अलग मतलब के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के खिलाफ शिकायत कराई है।


Courtesy: FB/ West Bengal Congress

न्यूजचेकर की जांच से यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल दावा भ्रामक है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भाजपा के लिए वोट नहीं मांग रहे थे। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed