फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claims that India and Bangladesh did not shake hands during the match are false.

Fact Check: झूठा है भारत-बांग्लादेश के मैच के दौरान खिलाड़ियों का एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाने का दावा

Sat, 27 Sep 2025 10:43 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेशी कप्तान जाकिर अली से हाथ नहीं मिलाया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Claims that India and Bangladesh did not shake hands during the match are false.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर  बुधवार को भारत और बांग्लादेश के मैच से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान दोनों कप्तानों ने एक- दूसरे से हाथ नहीं मिलाया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि दोनों कप्तानों ने एक -दूसरे से हाथ मिलाया था। इसके बाद मैच खत्म होने के बाद से सभी भारतीय खिलाड़ियों ने भी बांग्लादेश टीम के साथ हाथ मिलाया। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत और बांग्लदेश के कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना शेख नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “भारत- बांग्लादेश मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने जाकिर अली से हाथ नहीं मिलाया। आखिर नियमों को कब तक तोड़ा जायेगा, इस नियम को आईसीसी बंद करना चाहिए।”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें जीएसएमएस मीडिया नाम के एक्स यूजर अकाउंट पूरा वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 24 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में हमने देखा कि जाकिर अली ने रवि शास्त्री से बात करने के बाद सूर्यकुमार यादव के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। 

इसके बाद हमें आईएएनएस लाइव की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट 24 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें एक तस्वीर देखने को मिली। इसमें दोनो कप्तान एक- दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। 

आगे की पड़ताल में हमें एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई। मैच के दौरान, सोशल मीडिया यूजर ने यह कहना शुरू कर दिया कि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान जाकिर अली से हाथ नहीं मिलाया । हालांकि, ये दावे झूठे हैं, जैसा कि मैच के बाद की तस्वीरों से स्पष्ट है, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए देखे जा सकते हैं।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि  दोनों कप्तानों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच में एक दूसरे से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed