फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claims of Tejashwi Yadav falling off his horse are adduced, read the full investigation

Fact Check: एडिडेट है घोड़े की सवारी करते तेजस्वी यादव के गिरने का दावा, पढ़ें पूरी पड़ताल

Mon, 22 Sep 2025 11:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:24 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव घोड़े से गिर गए हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Claims of Tejashwi Yadav falling off his horse are adduced, read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राजद नेता तेजस्वी यादव एक घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिरी क्लिप में दिखता है कि तेजस्वी यादव अचानक से घोड़े से नीचे गिर जाते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि तेजस्वी यादव घोड़े से नीचे नहीं गिरे हैं। वायरल वीडियो को एडिट कर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव घोड़े पर से गिर गए हैं। 

संदीप महतो नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ लालू यादव के द्वारा चारा खाने पे नाराज घोड़ा लालू के बेटा को उठाके पटक दिया” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें तेजस्वी यादव के एक्स हैंडल पर हमें पूरी वीडियो मिला। यह वीडियो 18 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। हमें वीडियो में कही भी तेजस्वी यादव  घोड़े से गिरते नजर नहीं आए हैं। 

इसके बाद हमें राजद शॉटस् के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो के दूसरे एंगल से सूट किया वीडियो मिला। यह वीडियो 17 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है “ घोड़े पर बैठ कर जनता के बीच।” 

इसके बाद हमने कीवर्ड की मदद से सर्च किया। इस दौरान इंडिया टीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है “राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान अनोखे अंदाज में जनता का दिल जीतने की कोशिश की है। 16 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा में तेजस्वी ने पटना, नालंदा और जहानाबाद में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका मोकामा विधानसभा में घोड़े पर सवार होकर प्रवेश, जहां उन्होंने पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गढ़ में उन्हें ललकारा है। बता दें कि अपनी इस यात्रा के जरिए तेजस्वी राजद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं।”

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि तेजस्वी यादव घोड़े से नहीं गिरे है। वायरल वीडियो को एडिट कर शेयर किया जा शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed