फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claims of Samrat Chaudhary falling from a helicopter are edited; read the full investigation.

Fact Check: एडिटेड है सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर से उतरते हुए नीचे गिरने का वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Wed, 12 Nov 2025 07:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 12 Nov 2025 07:01 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से उतरते हुए नीचे गिर गए। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Claims of Samrat Chaudhary falling from a helicopter are edited; read the full investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से उतरते हुए नीचे गिर गए।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से नीचे उतर कर गिरे नहीं थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से नीचे उतरकर गिर गए थे। 

विजय सम्राट नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “सरकार गिरने की संकेत है। 14 तारीख से पहले ही गिर ,बजर रहा है मुरैठा चौधरी।। चल तेजस्वी यादव का नकल करने ,...... “ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें विवेकानंद सिंह कुशवाहा नाम के एक्स यूजर अकाउंट पर एक वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 8 नवंबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में 1. 15 सकेंड से 1. 30 तक देख सकते हैं। यहां कही भी सम्राट चौधरी गिरते हुए नजर नहीं आए हैं। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री, बड़े भाई सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी जी के इस वीडियो को एआई के माध्यम से बिगाड़ कर राजद समर्थक वायरल करा रहे हैं। छह दिन की बात है, धैर्य रख लो भाइयों, अगर जनता ने नहीं चाहा तो वही एआई वीडियो बहुत चुभेगा। 

आगे की पड़ताल में हमें टॉप रिपब्लिक  नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 नवंबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में लिखा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , गजबे उतरे सीतामढ़ी। इस वीडियो मे सम्राट चौधरी हमें कहीं भी गिरते हुए नजर नहीं आए। 

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो मेंं हमें कई विसंगतियां नजर आई। इसके बाद हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ है। वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने साइट एआई टूल पर सर्च किया। इस दौरान टूल ने 79 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed