Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मात खाया पाकिस्तान पीएम मोदी और सेना प्रमुख को लेकर फैला रहा नया झूठ
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच अनब चल रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल है। पोस्ट शेयर करके दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच अनबन चल रही है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच कोई अनबन नहीं चल रही है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच अनबन चल रही है।
सैयद जाफरी (@JeffPmln) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “मोदी और भारतीय सेना प्रमुख के बीच अनबन बढ़ती जा रही है, क्योंकि भारतीय सेना बड़े पैमाने पर अपग्रेड के बिना पाकिस्तान के साथ संघर्ष में दिलचस्पी नहीं रखती। पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बीच अनबन से जुड़ी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष 10 मई के युद्धविराम समझौते के साथ समाप्त नहीं हुआ, बल्कि “लंबे समय तक जारी रहा।”
यहां हमें कही भी सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच टकराव की कोई जानकारी नहीं मिली।
आगे की पड़ताल में हमें प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चैक के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 9 सितंबर 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में वायरल दावे को गलत बताया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अनबन की खबरें निराधर हैं।
इसके बाद हमें डीडी न्यूज की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 9 सितंबर 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना प्रमुख के बीच चल रही टकराव को फर्जी बताया है।
आगे की पड़ताल में हमने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के नतीजे को लेकर अमर उजाला की न्यूज टीम से संपर्क किया। यहां हमें Operation Sindoor: संघर्ष के हर दौर में भारत से हारा पाकिस्तान; मैदान में कहीं नहीं टिकने के बाद टेके घुटने शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर मिली। यहां से स्पष्ट है कि भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को हर मोर्चे पर हार मिली थी।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना प्रमुख के बीच कोई अनबन नहीं चल रही है। पोस्ट को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।