फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim that woman ran away leaving her husband and 6 children is misleading

Fact Check: महिला के पति और 6 बच्चों को छोड़कर भिखारी के साथ भागने का दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल

Thu, 09 Jan 2025 01:06 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 09 Jan 2025 01:06 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि एक महिला पति और 6 बच्चों को छोड़कर भिखारी के साथ भाग गई।  

विज्ञापन
claim that woman ran away leaving her husband and 6 children is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक खबर काफी वायरल हो रही है। इस खबर में बताया जा रहा है कि एक महिला अपने पति और छह बच्चों के छोड़कर एक भिखारी के साथ भाग गई। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस खबर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला को भिखारी से प्यार हो गया। इसके बाद वो अपने पति और छह बच्चों के छोड़कर उस भिखारी के साथ भाग गई। 

रंजीत कुमार (@ranjeetkum96374) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की 36 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति और छह बच्चों को छोड़ दिया और एक भिखारी के साथ भाग गई। पति राजू ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जो एक महिला के किडनैप से संबंधित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है। महिला के पति ने शिकायत में क्या बताया। अपनी शिकायत में 45 वर्षीय राजू ने कहा है कि वह अपनी पत्नी राजेश्वरी और अपने छह बच्चों के साथ हरदोई के हरपालपुर इलाके में रहता है। उसने कहा कि नन्हे पंडित कभी-कभी भीख मांगने के लिए पड़ोस में आता था। नन्हे पंडित अक्सर राजेश्वरी से बात करता था और वे फोन पर भी बात करते थे। राजू ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

क्रांति कुमार (@KraantiKumar) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सोशल मीडिया पर एक "आज तक" की खबर खूब वायरल है कि एक महिला अपने छह बच्चों को छोड़कर एक भिखारी के साथ भाग गई। महिला कभी भिखारी के साथ नहीं भाग सकती। बात कुछ और ही है। या तो महिला को अगवा किया गया है। या महिला अपने प्रेमी के साथ भागी है जो भिखारी बनकर गांव में दाखिल हुआ था। सटीक जानकारी तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकता है. रही बात वायरल खबर की तो, भिखारी सड़कों पर रहते, फ्लाईओवर के नीचे सोते हैं। कई दिनों तक नहाते नहीं हैं। शरीर से बदबू आती है। महिलाएं मूर्ख नहीं हैं। इस पूरे सृष्टि को चलाने वाली जगत जननी महिलाएं ही हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और दावे आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले हरदोई पुलिस के एक्स अकाउंट को खोजा। हमें हरदोई पुलिस के एक्स अकाउंट पर मामले से जुड़ा एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में बताया गया था कि 05.01.2025 को राजू नाम के एक व्यक्ति ने थाना हरपालपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि नन्हे पंडित नाम का एक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी घर मे रखे रुपयों को लेकर कहीं चली गयी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 07.01.2025 को राजेश्वरी को सूचना मिली कि उनके पति राजू द्वारा किसी के साथ चले जाने को लेकर थाने में शिकायत की गई है। सूचना मिलने पर राजेश्वरी खुद ही थाना हरपालपुर में पहुंची और बताया कि पति राजू उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। इसी बात से नाराज होकर वो फर्रुखाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। महिला के किसी और के साथ चले जाने के आरोप झूठे और निराधार हैं। 
 

पड़ताल की नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है ये दावा भ्रामक है। दावा पति के आरोप के आधार पर किया जा रहा है। जबकि, पत्नी ने खुद थाने पहुंचकर पति पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed