फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim that Chief Minister Nitish Kumar was slapped for supporting the Wakf Amendment Bill is misleading

Fact Check: वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने का दावा भ्रामक

Tue, 08 Apr 2025 06:33 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 08 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  बिहार के मुख्यमंत्री को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। दावा है कि वक्फ बिल का समर्थन करने के लिए नीतीश कुमार को थप्पड़ मारा गया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
claim that Chief Minister Nitish Kumar was slapped for supporting the Wakf Amendment Bill is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नीतीश कुमार को एक व्यक्ति थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। दावा क्या जा रहा है कि संसद में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने वक्फ विधेयक का समर्थन किया था। इस वजह से  व्यक्ति गुस्से में था, जिसके बाद उसने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मार दिया। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। यह वीडियो मार्च 2022 का है और इसमें कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने पटना के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया था। पुराने वीडियो को हाल ही की घटना से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि वक्फ संसोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब कानून बन चुका है। लोकसभा में यह विधेयक 2 अप्रैल देर रात पास हुआ, जिसमें इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 सांसदों ने वोट किया। राज्य सभा में यह बिल गुरुवार 3 अप्रैल की देर रात पास हुआ, जिसमें इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट डाले गए। शनिवार यानी 5 अप्रैल को राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए जिसके बाद यह कानून बन गया। 
विज्ञापन



क्या है दावा  
अशोक वैद (@AshokVaid6) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वक्फ बिल पर समर्थन करने के लिए बिहार के एक युवा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जड़ा थप्पड़। हम इस प्रकार की हिंसा का विरोध करते हैं पर नेताओं को धर्म के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 



lsrak अंसारीإسراك أنصاري  #philistin (@israk_ansari_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वक्फ बिल पर समर्थन करने के लिए बिहार के एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जड़ा थप्पड़।” 

पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 
 

 

इसी तरह के और दावों के लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें न्यूज़ 18 की एक खबर मिली जिसमें वायरल हो रहे वीडियो के विजुअल मौजूद थे। इस खबर को 2022 में प्रकाशित किया गया था। खबर के शीर्षक में बताया गया था “नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर में कार्यक्रम के दौरान हमला”

 

इस खबर के बारे में और ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि वायरल हो रहे वीडियो की घटना 2022 की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जब बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजर रहा था, तभी एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की। एक व्यक्ति अचानक से मुख्यमंत्री को मुक्का मारने के लिए उनके पास पहुंचा। हालांकि, सीएम इससे बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया है। आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 

घटना बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान हुई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू (32) था। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

 



पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 का है जिसे हाल की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed