फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claim of former Chief Election Commissioner Rajiv Kumar leaving the country is false

Fact Check: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का देश छोड़कर माल्टा में बसने का दावा झूठा, जानें सच

Wed, 13 Aug 2025 03:51 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 13 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर एक दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़कर माल्टा चले गए हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Claim of former Chief Election Commissioner Rajiv Kumar leaving the country is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावों के दौरान “वोट चोरी” का आरोप लगाया था। ये चुनाव तब हुए थे जब राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस आरोपों के बाद देश छोड़कर भाग गए हैं और माल्टा में बस गए हैं। उन्होंने माल्टा की नागरिकता भी ले ली है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस तरह की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। साथ ही पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राजीव कुमार भारत में ही हैं। वह माल्टा में बसने नहीं गए हैं।  

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के आरोपों के बाद राजीव कुमार देश छोड़कर भाग गए हैं। साथ ही वह माल्टा में बस गए हैं।

लिज़/बरशा (@debunk_misinfos) नाम के एक एक्स यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करके लिखा “पूर्व चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार (मई 2022 से फ़रवरी 2025) कथित तौर पर भारत छोड़कर माल्टा में बस गए हैं। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एक शीर्ष चुनाव अधिकारी इतने अचानक भारत क्यों छोड़ देंगे? क्या राहुल गांधी के #VoteChoriExposed के बाद उन्हें #VoteChori में फंसने का डर है? पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे का खंडन करते हुए हमें न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट मिली। पीटीआई की सूत्रों के हवाले से बताया है कि “पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत में हैं और देश छोड़कर नहीं गए हैं, उनके करीबी लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे विदेश में बस गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। उन्होंने इस साल फरवरी में पद छोड़ा है। कुमार के करीबी लोगों ने बताया कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त भारत में ही हैं और माल्टा में नहीं बसे हैं।”  

  पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि राजीव कुमार का देश छोड़कर माल्टा जाने का दावा गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed