फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of breaking of Phaphamau Pipa Bridge in Prayagraj Maha Kumbh is wrong

Fact Check: प्रयागराज महाकुंभ में फाफामऊ पीपा पुल टूटने का दावा गलत, जानें वायरल दावे का सच

Sat, 01 Feb 2025 07:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 01 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर महाकुंभ में एक पुल का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि फाफामऊ पीपा पुल टूटने से कई लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
claim of breaking of Phaphamau Pipa Bridge in Prayagraj Maha Kumbh is wrong
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाकुंभ का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पुल पर चढ़े हुए हैं और गिरते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया। जिसके नीचे दबकर कई लोग मर गए। 

मनीषा चौबे (@ChobeyManisha) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आज का वीडियो है, थोड़ी देर पहले ही मुझे, एक सज्जन व्यक्ति ने भेजा है 7000 करोड़, बेहतरीन नियोजन प्रयागराज महाकुंभ  का, फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया , सैकड़ों लोग, पुल के नीचे दबकर मर गए, खबर गायब..! (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 
विज्ञापन


बसावन इंडिया (@BasavanIndia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा "महाकुम्भ प्रयागराज में फाफामऊ का पीपा पुल टूटने का यह वीडियो वायरल है जिसमें कुछ श्रद्धालु लोग दबे होने व कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिल रही है इस घटना के बारे में क्या किसी को कोई जानकारी है तो बताये!" (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अर्चना सिंह (@BPPDELNP) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आज का वीडियो है, थोड़ी देर पहले ही एक सज्जन व्यक्ति ने व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजा है। 7000 करोड़ बेहतरीन नियोजन प्रयागराज महाकुंभ फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया!! कोई मीडिया इस सच्चाई को नहीं दिखाएगा! देश जानना चाहता है कि कितने VVIP मीडियाकर्मी , पुलिस प्रशासन के लोग मेरे है?” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के दौरान हमें कुंभ मेला पुलिस उत्तर प्रदेश का एक बयान वायरल वीडियो पर देखने को मिला। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि “थानाध्यक्ष फाफामऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि फाफामऊ में गंगा घाट पर पड़ने वाले तीनों पानटुन पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, कोई क्षतिग्रस्त नहीं है, श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि कुंभ मेले के फाफामऊ में पीपा पुल टूटने का दावा गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed