फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Bus carrying ITBP jawans meets with an accident, claim of many jawans dying is false

Fact Check: आईटीबीपी के जवानों के जा रही बस हादसे का शिकार, कई जवानों के मरने का दावा झूठा

Thu, 31 Jul 2025 04:33 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 31 Jul 2025 04:33 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गांदरबल में जवानों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कई जवानों का मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Bus carrying ITBP jawans meets with an accident, claim of many jawans dying is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जाने वाली एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया। घटना के बाद कुछ हथियार गायब हैं। अब इसे लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक बस हादसे का शिकार हुई है और उसमें सैनिक मौजूद थे। इसमें से कुछ सैनिकों की मौत हो गई है और कुछ बहुत बुरी तरह से घायल है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह साफ है कि इस बस में कोई भी सैनिक मौजूद नहीं थी। जब यह बस हादसे का शिकार हुई तो बस खाली थी। यह बस सैनिकों के लाने के लिए जा रही थी। बस चालक इस पूरे हादसे में मामूली चोटों के साथ घायल हुआ है। 

विज्ञापन

क्या है दावा?
इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस गांदरबल जिले के कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में कई जवानों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेक्सस पीके (@nexuspakistan_) नाम के एक एक्स अकाउंट ने पोस्ट करके लिखा “ब्रेकिंग: गांदरबल में भारतीय अर्धसैनिक बलों को ले जा रही एक बस के सिंध नदी में गिरने से कई भारतीय सैनिक मारे गए और घायल हुए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैंं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को सर्च किया। यहां हमें न्यूज एजेंसी एएनआई का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में बताया गया- जम्मू-कश्मीर: एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड ने सिंध नदी के कुल्लान में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया है, जहां आईटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस कुल्लान पुल से सिंध नदी में गिर गई, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं, और अभियान अभी भी जारी है। लेकिन यहां किसी भी जवान के मरने की सूचना नहीं थी। 

 



इसके बाद मामले पर खुद गांदरबल पुलिस का बयान सामने आया। इस बयान में पुलिस के द्वारा बताया गया था कि तड़के, गांदरबल के रेजिन कुल्लान में, आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के बयान से यह साफ हुआ कि बस खाली थी। इसमें कोई भी जवान मौजूद नहीं थी। बस जवानों के लाने के लिए जा रही थी।  

आगे हमने और जानने के लिए अमर उजाला ने न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि आईटीबीपी की एक बस जवानों को ले जाने के लिए जा रही थी। बस नदी में गिर गई। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। बस में कोई जवान नहीं था। ड्राइवर की हालत स्थिर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बस को बचाने में जुटे हैं।
 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि गंदरबल में बस हादसे में कई भारतीय जवानों के मरने का दावा झूठा है। हादसे का शिकार हुई बस में आईटीबीपी का कोई जवान मौजूद नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed