फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   blaming India for setting fire to Dhaka Secretariat is misleading

Fact Check: ढाका में सचिवालय पर आग लगने का आरोप भारत पर लगाने का दावा भ्रामक, जानें पड़ताल में मामले का सच

Tue, 31 Dec 2024 06:30 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 31 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश सचिवालय में आग लगने के पीछे बांग्लादेश का हाथ है। 

विज्ञापन
blaming India for setting fire to Dhaka Secretariat is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागिचा (Shegunbagicha) इलाके में सचिवालय में 26 दिसंबर को आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग गुरुवार को सुबह 1:52 बजे लगी। इससे जुड़े कुछ फोटो को शेयर करके आग के लिए बेबुनियाद तरीक से भारत को आरोपी ठहराया जा रहा है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
कुछ एक्स यूजर्स सचिवालय में लगी आग की तस्वीरों को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश ने कहा है कि ढाका स्थित बांग्लादेश सचिवालय पर आग लगने के पीछे भारत का हाथ था।
विज्ञापन


nznn अहमद (@na_nznn) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा ““रॉ एजेंटों ने (सचिवालय) को जला दिया है, और इस देश (बांग्लादेश) में होने वाली सभी घटनाएं भारतीय एजेंटों द्वारा की जा रही हैं। सभी साजिशों के पीछे भारत का हाथ है” ढाका के सचिवालय में रहस्यमय तरीके से आग लगने के बाद बांग्लादेश के लोग भड़के हुए हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद शाहीनुर रहमान (@Rahman2626) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बांग्लादेश का कहना है कि आज ढाका में बांग्लादेश सचिवालय पर गोलीबारी के पीछे भारत का हाथ था।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इम्तियाज (@_imtiaz1899) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “क्या कोई कल्पना कर सकता है कि भारत इस्लामाबाद में पाकिस्तान सचिवालय में आगजनी करे या पाकिस्तान दिल्ली में ऐसा ही करें? भारत ने कल रात बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी ऐसा ही किया। मैं निस्संदेह यह दावा करूंगा कि यह एक खुफिया ऑपरेशन (गुप्त ऑपरेशन) था।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस दावे से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें यहां बांग्लादेश के प्रमुख अखबार की वेबसाइट ढाका ट्रिब्यून पर इस घटना के बारे में खबर मिली। इस खबर में बताया गया था कि “सचिवालय में आग लगने की घटना पर गठित उच्च स्तरीय जांच समिति अगर जरूरी समझेगी तो कुछ सबूत जांच के लिए देश से बाहर भी भेजेगी।” 

मुख्य सलाहकार के उप प्रेस सचिव मोहम्मद अबुल कलाम आजाद मजूमदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि चिवालय में आग लगने की घटना की जांच के लिए गठित समिति के प्रमुख ने उन्हें बताया कि वे मुख्य सलाहकार को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप देंगे। जांच के तहत उन्होंने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। इनमें से कुछ साक्ष्यों का परीक्षण देश में किया गया है। 

द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट ने इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट में अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद जाहेद कमाल के हवाले से कहा गया है कि आग संभवतः एक साथ तीन स्थानों पर लगी, तथा उन्होंने संदेह जताया कि आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

"हमें पता चला है कि एक साथ तीन स्थानों पर आग की लपटें उठती देखी गईं। हालांकि यह बिजली के शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग का संकेत हो सकता है, लेकिन विस्तृत जांच पूरी होने तक हम कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते।"

 

यहां से हमें ये पता चला कि सचिवालय में आग की घटना के लिए बांग्लादेश द्वारा जांच कमेटी बनाई गई है। बांग्लादेश द्वारा भारत पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है बांग्लादेश द्वारा भारत पर आग को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed