Fact Check: भारी बारिश के कारण कांग्रेस शासित तेलंगाना में सड़क टूटने का दावा, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
Fact Check: भारी बारिश के कारण सड़क टूटने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को तेलंगाना का बताकर कांग्रेस को घरने की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ के हालात बने हुए है। ऐसे में कई सड़कें टूट कर बह रही हैं। इसे लेकर सरकारों में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क बीच से टूटी हुई है और पानी सड़क के बीच में भर गया है।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये सड़क तेलंगाना में है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण गुजरात की तस्वीर सामने आई भी जिसे लेकर भाजपा की आलोचना हो रही है थी। अब इस तस्वीर के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।
अभि कृष्णिया (@abhi_krishnia) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “तेलंगाना: भारी बारिश/बाढ़ के कारण सड़क टूट गई है। ऐसी परिस्थितियों में यह बहुत सामान्य बात है, कोई कुछ नहीं कर सकता। कुछ दिन पहले गुजरात में भी ऐसी ही तस्वीर खींची गई थी और पूरे INDI गठबंधन और ISIS टॉयलेट क्लीनर गिरोह ने गुजरात मॉडल का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था। अब कांग्रेस के तेलंगाना मॉडल का दुरुपयोग करें?”
Telangana : A road is broken due to heavy rain fall/flood.
— Abhi Krishnia (@abhi_krishnia) September 2, 2024
It's very normal in such conditions, nobody can do anything.
A few days ago a similar pic was clicked in Gujarat and entire INDI alliance & ISIS toilet cleaner gang had started abusing Gujarat model. pic.twitter.com/SXSpgNIkrg
जीतेन्द्र प्रताप सिंह (@ jpsin1) नाम के एक यूजर ने तस्वीर के साथ लिखा “गुजरात में आई बाढ़ के समय गुजरात मॉडल कहकर गुजरात के बाढ़ में बह गए सड़कों का मजाक उड़ाने वाले दोगले तेलंगाना में आई बाढ़ पर खामोश क्यों है ?”
गुजरात में आई बाढ़ के समय गुजरात मॉडल कहकर गुजरात के बाढ़ में बह गए सड़कों का मजाक उड़ाने वाले दोगले तेलंगाना में आई बाढ़ पर खामोश क्यों है ? pic.twitter.com/Zog7z9DIfA
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) September 2, 2024
पड़ताल
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर वायरल हो रही तस्वीर को सर्च किया। गूगल ने हमें एक एक्स अकाउंट दिखा जो कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश का आधिकारिक अकाउंट था। इस अकाउंट पर हमें वायरल हो रही तस्वीर मिली। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा था “एनडीआरएफ कर्मचारी कोंडापवुलुरू गांव में रहते हैं। मुख्य संपर्क मार्ग कट गया था और यातायात बंद हो गया था। गुडीवाड़ा आरडीओ पी. पद्मावती मैडम ने एनडीआरएफ रोड कट-ऑफ पॉइंट का निरीक्षण किया।”
यहां से ये साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर तेलंगाना की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश की है।
The NDRF Employees are residing in Kondapavuluru Village . The main approach road was cut off and traffic stopped . Gudivada RDO P. Padmavathi Ma'am inspected the NDRF Road cut - off point . ( 1 / 2 ) #APGovtFloodVictims pic.twitter.com/5L6jit2k6V
— Collector, Krishna (@krishnadgoap) September 1, 2024
आगे जांच करने पर हमें ईनाडु की एक खबर मिली, ईनाडु भारत का सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाला तेलुगु भाषा का दैनिक अखबार है। इस खबर के अनुसार बारिश के कारण गन्नावरम और उंगुटुरु मंडलों में नहरें और सड़कें कट गईं है। ये दोनों जगाह आंध्र प्रदेश में है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर तेलंगाना की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश की है।