फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   BJP MP Tapir's old statement on China's occupation of Arunachal Pradesh is being shared as recent

Fact Check: अरुणाचल में चीन के कब्जे पर भाजपा सांसद के बयान को किया जा रहा शेयर, जानें पड़ताल में क्या सच आया

Tue, 05 Aug 2025 09:30 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 05 Aug 2025 09:30 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में भाजपा के अरुणाचल के सांसद तापिर गाओ बयान दे रहे हैं। वह अपने बयान में अरुणाचल में चीन के कब्जे की बात कर रहे हैं। उनके इस बयान को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर भूमि पर चीन ने कब्जा कर लिया है? क्या आप वहां थे? क्या आपके पास कोई विश्वसनीय सामग्री है?

विज्ञापन

इसी फटकार के बाद अब सोशल मीडिया पर भाजपा के अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ का संसद में दिया एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह चीन के अरुणाचल प्रदेश में हो रहे कब्जे की बात कह रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह भाजपा के सांसद तापिर गाओ हैं, जिन्होंने हाल ही में बताया कि अरुणाचल में साठ किलोमीटर अंदर तक चीन ने कब्जा कर रखा है। इस वीडियो को हालिया बताकर कई सोशल मीडिया अकाउंट शेयर करे रहे हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो 2019 का है। भाजपा के सांसद ने लोकसभा में यह बयान 2019 में दिया था। भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा था कि “चीन ने भारतीय क्षेत्र में 50-60 किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया है, अरुणाचल अगला डोकलाम होगा।” 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा?
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा के अरुणाचल के सांसद ने खुद लोकसभा में यह बयान दिया है कि चीन ने 50-60 किलोमीटर अंदर तक अरुणाचल पर कब्जा कर लिया है। 

मोहित चौहान (@mohitlaws) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “अरुणाचल अगला डोकलाम होगा। चीन ने भारतीय क्षेत्र के 50-60 किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया है। भाजपा सांसद तापिर गाओ नमस्ते, दीपांकर दत्ता। क्या वह सच्चे भारतीय हैं या नहीं? पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो देशगुजरात एचडी नाम के यूट्यूब अकाउंट पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 19 नवंबर 2019 को पोस्ट किया गया था। यहां तापिर गाओ का वायरल हो रहा वीडियो मौजूद था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है: अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद ने लोकसभा में देश को आगाह किया।” 

 

 

कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें यह तापिर गाओ के इस बयान का जिक्र बिजनेस स्टैंडर्ड की 19 नवंबर 2019 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिला। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भाजपा सांसद तापिर गाओ ने मंगलवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के 50-60 किलोमीटर हिस्से पर कब्जा कर लिया है और चेतावनी दी कि यदि पड़ोसी देश के साथ डोकलाम जैसा गतिरोध होगा, तो वह अरुणाचल प्रदेश में होगा।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए गाओ ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के बाद चीन ने आपत्ति जताई है और बयान दिए हैं।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तापिर गाओ के 2019 के बयान को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed