फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   BJP MLA T Raja's arrest in hyderabad

Fact Check : भाजपा विधायक टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी का छह साल पुराना वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 24 Jun 2025 07:39 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jun 2025 07:39 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
BJP MLA T Raja's arrest in hyderabad
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पुलिस के साथ बहस करते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद ही लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हो जाती है। इसके बाद वीडियो के आखिरी क्लिप में नजर आता है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना के हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी.राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो छह साल पुराना है। दरअसल, 2019 में टी राजा सिंह ने एक मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध किया था। इस कारण से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा विधायक टी राजा को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
हिमांशु नीमा नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “हैदराबाद में बनाई जा रही गैरकानूनी मस्जिद, विरोध करने पर एकलौते हिन्दू विधायक राजा सिंह पर बर्बरता, निर्दयता से किया गया गिरफ्तार पता नहीं हमारा हिंदू समाज कहाँ सोया हुआ है? क्यों एक-दूसरे का साथ नहीं देता है इसीलिए कटमुल्लो की इतनी ताकत बढ़ती जा रही है कहीं भी मस्जिद कहीं भी मजार कहीं भी कब्रगाह? लव जेहाद लैंड जेहाद थूक जेहाद ये पूरी ताकत के साथ करते जा रहे हैं जो हिंदुत्ववादी इनके लिए लड़ता है संघर्ष करता है ये इनके पीछे भी नहीं खड़े होते हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें राजा सिंह के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 5 मई 2019 को साझा किया गया है। वीडियो साझा कर बताया गया है कि अंबरपेट में हिंदू वाहिनी और स्थानीय हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। सड़क पर अवैध मस्जिद निर्माण का विरोध पर हैदाराबाद सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट 6 मई 2019 को प्रकाशित किया गया है। इस में बताया गया है कि तेलंगाना में एक भाजपा विधायक उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें रविवार को हैदराबाद में पुलिस हिरासत में लिया गया। यह घटना उस भूमि पर शेड बनाने को लेकर हुई झड़प के बाद हुई, जहां एक पूजा स्थल को ध्वस्त कर दिया गया था। राज्य भाजपा ने कहा कि तेलंगाना में एकमात्र भाजपा विधायक टी राजा सिंह स्थिति की जानकारी लेने के लिए रविवार रात को इलाके में पहुंचे। 

 इसके बाद हमें डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट 7 मई 2019 को प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह ने कहा, "अगर कोई अवैध निर्माण होता है तो हम उसे फिर से गिराना जानते हैं। हम नहीं चाहते कि हैदराबाद में कोई और अयोध्या बने। राजा सिंह, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर रिहा कर दिया गया, ने एक ट्वीट में सवाल किया, “अगर यह मस्जिद थी तो वे चुप्पी क्यों बनाए हुए थे और एक परिवार को इसमें रहने की अनुमति क्यों दी गई?” 

आगे हमें पीटीआई फैक्ट चेक अकाउंट पर एक रिपोर्ट मिली। यह 24 जून 2025 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में टी राजा के एक वीडियो को भी साझा किया है। वीडियो में टी राजा ने वायरल वीडियो को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना छह साल पुरानी है, जिसे मौजूदा समय में शेयर किया जा रहा है।  

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो छह साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो का पुष्टि खुद टी राजा ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed