फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   BJP leaders did not clash in Haryana, video of clash between Congress supporters goes viral with false claim

Fact Check: हरियाणा में नहीं भिड़े भाजपा नेता, कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प का वीडियो गलत दावे से वायरल

Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का है। बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो हरियाणा में कांग्रेस समर्थकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद का है।

विज्ञापन
BJP leaders did not clash in Haryana, video of clash between Congress supporters goes viral with false claim
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का है।

विज्ञापन

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो हरियाणा के सिरसा में कांग्रेस समर्थकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद का है, जिसे बीजेपी समर्थकों का बताकर झूठे दावे से शेयर किया गया है।

विज्ञापन

एक एक्स यूजर ने लिखा, 'सिरसा में प्रसाद लेते भाजपा नेता, इस बार संख्या जरूर 400 पार होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

(आर्काइव पोस्ट)

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल की और पाया कि एक्स पर वायरल वीडियो के रिप्लाई में एक यूजर ने इसे कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुए झगड़े का वीडियो बताया था। 

इसी से संकेत लेकर बूम ने सिरसा में टीवी न्यूज चैनल आजतक के रिपोर्टर बलजीत से संपर्क किया। बलजीत ने बूम को बताया, "यह वीडियो सिरसा के सैमण गांव का है, 4 मई को एक कार्यक्रम में कांग्रेस के दो गुटों के बीच माइक को लेकर विवाद हो गया था।"

बूम ने लोकल न्यूज आउटलेट अंबाला ब्रेकिंग न्यूज के फेसबुक पेज पर भी 5 मई 2024 को शेयर किया गया इसी घटना का यह वीडियो मिला। वीडियो में इसे हुड्डा और शैलजा के समर्थकों के बीच हुए विवाद का बताया गया।

अंबाला ब्रेकिंग न्यूज के रिपोर्टर राहुल ने भी बूम ने बताया कि यह वीडियो कांग्रेस समर्थकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद का है।

गौरतलब है कि हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से शैलजा कुमारी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस सीट पर 25 मई को छठेे चरण के दौरान मतदान होना है।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed