फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Between the elections CEAT Tyres did not release an anti BJP advertisement

Fact Check: चुनावों के बीच CEAT टायर्स ने नहीं जारी किया भाजपा विरोधी विज्ञापन, जानें वीडियो का पूरा सच

Sat, 04 May 2024 05:48 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Sat, 04 May 2024 05:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए भाजपा के खिलाफ वोटिंग की अपील की जा रही है। बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो असल में CEAT टायर का पुराना विज्ञापन है जिसे क्रॉप करके साझा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Between the elections CEAT Tyres did not release an anti BJP advertisement
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान कराया गया था। बाकी पांच चरणों के लिए मतदान 7 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस चुनावी मौसम में तमाम पार्टियां प्रचार में अपनी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ वोटिंग की अपील की जा रही है। वीडियो में एक शख्स कैरी बैग के लिए भुगतान से इनकार कर हाथ में सारा सामान उठाता दिख रहा है। बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो असल में CEAT टायर का पुराना विज्ञापन है जिसे क्रॉप करके बीजेपी विरोधी टैगलाइन के साथ एडिट किया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव जारी है। वायरल वीडियो एक वॉइस ओवर 'पैसे बचाने हैं।।।' के साथ खत्म होता है। इसके बाद 'मोदी हटाओ', 'पैसे बचाओ', 'बेटी बचाओ', 'डेमोक्रेसी बचाओ', 'देश बचाओ' के ग्राफिक्स दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पैसे बचाने हैं, मोदी हटाओ, पैसे और देश दोनों बचाओ।'
 

 

पोस्ट देखें

आर्काइव लिंक देखें

फैक्ट चेक

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो 2017 में प्रसारित हुए CEAT टायर का विज्ञापन है जिसे क्रॉप करके एडिट किया गया है। साथ ही उसमें बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील वाले ग्राफिक्स अलग से जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए बूम ने इनविड टूल की मदद से कीफ्रेम लेकर यानडेक्स (Yandex।com) पर सर्च किया। यहां बूम को CEAT Tyres के फेसबुक पेज पर 8 जून 2017 को शेयर किया गया ओरिजनल ऐड मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि यह CEAT के फ्यूल्सस्मार्ट टायर का प्रमोशन था।

पोस्ट देखें

आर्काइव लिंक देखें

37 सेकंड लंबे ओरिजनल वीडियो के आखिर में 'मोदी हटाओ' जैसी कोई टैग लाइन नहीं थी, बल्कि कंज्यूमर्स से पैसे बचाने के लिए CEAT टायर्स लगाने को कहा जा रहा है। CEAT Tyres के यूट्यूब हैंडल पर भी यह वीडियो 8 जून 2017 को पब्लिश हुआ था

इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी यह एडिटेड वीडियो वायरल हुआ था। बूम इंग्लिश की टीम ने तब इसका फैक्ट चेक किया था।

(This story was originally published by Boom, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed