फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Attempt to give communal color to the attack on RSS workers in Jaipur

Fact Check: जयपुर में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, जानें पड़ताल में सच

Sat, 19 Oct 2024 09:02 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 19 Oct 2024 09:02 PM IST
सार

Fact Check: जयपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दावा किया जा रहा है कि ये हमला मुसलमानों ने किया है। हमारी पड़ताल में ये साफ है कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करके शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Attempt to give communal color to the attack on RSS workers in Jaipur
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है। दावे के साथ कुछ तस्वीर भी शेयर की जा रही है। तस्वीर में एक बड़ा पतीला, कुछ लोग अस्पताल में और फर्श पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जयपुर में RSS के कार्यकर्ताओं पर मुसलमानों ने चाकूबाजी से हमला किया गया। हमला तब हुआ जब ये कार्यकर्ता शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में खीर बांट रहे थे। 
विज्ञापन


सागर कुमार (@KumaarSaagar) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जयपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने फिर बिगड़ा  सांप्रदायिक सौहार्द।

जयपुर में RSS के स्वयंसेवकों पर चाकूबाजी कर जानलेवा हमला, मंदिर परिसर में जगह- जगह फैला खून और खीर।

दरअसल, RSS स्वयंसेवक शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में खीर वितरण कर रहे थे इसी बीच मंदिर में साजिश के तहत स्वयंसेवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासक समिति (Reg. E&SWS) (@OfficialTeamPs) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया था “जयपुर में RSS के स्वयंसेवकों पर जिहादी हमला, खीर वितरण कार्यक्रम में जिहादियों ने घुसकर पहले खीर के बर्तन पर मारी लात फिर स्वयंसेवकों पर चाकू से किए वार।

कुछ लोग इसका कारण खोज रहे हैं, लेकिन जिहादियों को किसी कारण की आवश्यकता नहीं, वो बस मौका खोजते हैं और काफिरों का शस्त्रहीन होना उनका सबसे बड़ा मौका है।

@RSSorg के स्वयंसेवकों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है , सेक्युलरिज्म के चक्कर में अपनी जान खतरे में ना डालें। अब लाठी से काम नहीं चलेगा आत्मरक्षा के लिए शस्त्र साथ रखना जरूरी है और दिखावटी सेक्युलरिज्म को दूर
 

पड़ताल 

इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से इस खबर का पता लगाने की कोशिश की। हमें  जयपुर टाइम्स की 18 अक्तूबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, शरद पूर्णिमा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने खीर बाटने का आयोजन रखा था। जहां हमला करके कुछ लोगों को चाकू मारा गया। प्रसाद बांटने के दौरान पड़ोसी नसीब चौधरी और उसके बेटे भीष्म चौधरी ने कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया।

इस खबर के बारे में जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक गंभीर चाकूबाजी की घटना में 10 लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ, जब हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था और प्रसाद वितरण किया जा रहा था। आपसी झगड़े के कारण एक पक्ष ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
 

आरएसएस कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी की घटना पर एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप कुंवर राष्ट्रदीप ने भी बयान जारी किया है। एसीपी ने कहा कि मामले में आरोपी नसीब चौधरी हिंदू ही है। घटना को लेकर एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि कोई हिंदू-मुस्लिम का मामला नहीं है और शांति बनाए रखें।


पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करके शेयर किया जा रहा है। हमले में हिंदू-मुस्लिम का मामला नहीं है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed