फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Arun Govil's statement on opposition's uproar is being shared by linking it to PM Modi's foreign trip

Fact Check: अरुण गोविल के विपक्ष के हंगामे पर दिए बयान को पीएम मोदी की विदेश यात्रा से जोड़कर किया जा रहा शेय

Tue, 29 Jul 2025 05:25 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 29 Jul 2025 05:25 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर अरुण गोविल के एक बयान का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Arun Govil's statement on opposition's uproar is being shared by linking it to PM Modi's foreign trip
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में भाजपा सांसद अरुण गोविल नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि "क्या उनके मतदाताओं ने उन्हें इसके लिए यहां भेजा है? कितना शर्मनाक व्यवहार, संसद या देश की कोई परवाह नहीं।" वीडियो में एक तरफ अरुण गोविल नजर आ रहे हैं तो एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि संसद सत्र शुरू होते ही मोदी विदेश चले गए और अरुण गोविल इस बात से नाराज हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि अरुण गोविल के अधूरे बयान को गलत दावे के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है। अरुण गोविल बिहार में SIR को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे की आलोचना कर रहे थे, न कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा का विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि संसद सत्र के बीच प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा पर जाने को लेकर भाजपा के सांसद अरुण गोविल ने पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या कुमारी (@divyakumaari) नाम की एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा, “बीजेपी पर भड़के बीजेपी सांसद अरुण गोविल, संसद शुरू होते ही विदेश भाग जाते है मोदी” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एएनआई के एक्स अकाउंट पर पोस्ट मिला। यहां वीडियो को 23 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था। मूल वीडियो में दिख रहा है कि सांसद अरुण गोविल से बिहार में हो रहे एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बारे में सवाल पूछा गया था। इसी के जवाब में अरुण गोविल ने वायरल हो रहा बयान दिया था। 
वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है: "भाजपा सांसद अरुण गोविल कहते हैं, 'यह विपक्ष का बहुत खराब रवैया है... उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि संसद चलाने में कितना खर्च होता है... सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता, वे केवल शोर मचाना चाहते हैं जो बहुत शर्मनाक है।"  

  आगे सर्च करने पर हमें न्यूज एक्स के यूट्यूब चैनल पर भी इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में भी अरुण गोविल का वायरल हो रहा बयान मौजूद था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भाजपा सांसद अरुण गोविल ने संसद में चल रहे हंगामे को लेकर विपक्ष की कड़ी आलोचना की और इसे "बेहद बुरा रवैया" बताया। उन्होंने संसद चलाने की भारी लागत की अनदेखी करने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि इस तरह का व्यवहार करदाताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का अनादर करता है। उनकी यह टिप्पणी मानसून सत्र के दौरान बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है। यहां से यह साफ हो गया कि अरुण गोविल की यह टिप्पणी संसद सत्र के दौरान सदन में हो रहे हंगामे को लेकर की गई थी। 

  पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है भाजपा सांसद अरुण गोविल की विपक्ष के हंगामे पर की गई टिप्पणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed