{"_id":"670e2e5774f7f3dde40ba627","slug":"antonio-guterres-6-year-old-statement-goes-viral-with-wrong-words-2024-10-15","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: यूएन प्रमुख एंटोनियो गुतेरेस का छह साल पुराना बयान गलत शब्दों के साथ वायरल, सच ये है","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: यूएन प्रमुख एंटोनियो गुतेरेस का छह साल पुराना बयान गलत शब्दों के साथ वायरल, सच ये है
Tue, 15 Oct 2024 07:14 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:14 PM IST
सार
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल है। खबर में दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने भारत को बीमार मानसिकता का कहा है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया एक्स पर हेडलाइन 24 न्यूज वेबसाइट की एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में संयुक्त राष्ट्र के हवाले से लिखा हुआ है कि भारत बीमार मानसिकता का गुलाम जहां बलात्कारियों को बचाने के लिए रैली निकाली जाती है। इस स्क्रीनशॉट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस की तस्वीर लगी हुई है।
क्या है दावा
इस खबर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने भारत को बीमार मानसिकता वाला देश कहा है। लोग इस खबर के कारण सरकार को भी घेरते हुए नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स बिना किसी का नाम लिए तंज भी कस रहे हैं।
इंडियन (@_Sweet_Parul_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक और डंका बज गया है डंकापति का”
डी एन यादव (@dnyadav) नाम के एक एक्स यूजर ने भी यही दावा करते हुए लिखा “एक और डंका बज गया है डंकापति का…”
पड़ताल
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले पहले इस खबर के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक ‘आप एक्सप्रेस’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर इसी तरह का स्क्रीनशॉट मिला। खास बात ये है कि इसे 2018 में शेयर किया गया था। इस स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन लिखा हुआ था “भाजपा द्वारा बच्ची के बलात्कारियों के समर्थन में रैली निकाले जाने की शर्मनाक हरकत से अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश की छवि हुई धूमिल।“ संयुक्त राष्ट्र ने कहा 'भारत बीमार मानसिकता का गुलाम जहां बलात्कारियों को बचाने के लिए रैली निकाली जाती है।”
इस खबर को आगे हमने कीवर्ड के जरिए सर्च किया यहां हमें हेडलाइन 24 नाम से किसी न्यूज वेबसाइट की कोई खबर नहीं मिली। जांच में ‘द जनमंच’ नाम की एक वेबसाइट पर यहीं खबर 14 अप्रैल 2018 में छपी हुई थी। यहां से हमें ये पता चल गया कि ये खबर पुरानी है।
आगे बढ़ने पर हमें टीवी न्यूज चैनल आजतक की वेबसाइट पर युक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस से जुड़ी एक खबर मिली। इस खबर को 14 अप्रैल 2018 को प्रकाशित किया गया था। इस खबर में लिखा गया था, “संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को ‘भयावह’ करार देते हुए, इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को कानून के दायरे में लाए जाने की उम्मीद जाहिर की थी।”
इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमनें अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 2018 में गुतेरेस ने कठुआ गैंगरेप पर दिए बयान के बारे में पता चला। खबर में बताया गया था कि “जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मामला संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कठुआ में बच्ची से हुए गैंगरेप और हत्या के मामले को भयावह बताते हुए इसे अंजाम देने वाले आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की उम्मीद जताई है।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि एंटोनियो गुतेरेस के पुराने बयान को गलत शब्दों के साथ पेश किया जा रहा है।

एक और डंका बज गया है डंकापति का...😬#INDvsBAN #BabaSiddiqui #UN pic.twitter.com/5Ri13dJQXP
विज्ञापन विज्ञापन— ❤️ INDIAN ❤️ (@_Sweet_Parul_) October 13, 2024
डी एन यादव (@dnyadav) नाम के एक एक्स यूजर ने भी यही दावा करते हुए लिखा “एक और डंका बज गया है डंकापति का…”
एक और डंका बज गया है डंकापति का...😬#INDvsBAN #BabaSiddiqui #UN pic.twitter.com/XSh8mBftcL
— D N Yadav (@dnyadav) October 14, 2024