फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A video from Pakistan is being shared with the claim that a family was swept away in floods in Punjab

Fact Check: पाकिस्तान में आई बाढ़ बहे परिवार के वीडियो को भारत के पंजाब का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें सच

Fri, 05 Sep 2025 06:26 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 05 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण एक पूरा परिवार पानी में डूबकर मर गया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
A video from Pakistan is being shared with the claim that a family was swept away in floods in Punjab
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर पंजाब की बाढ़ से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में पानी से एक चट्टान पर कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। आगे के वीडियो में धीरे-धीरे एक-एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह जाता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में बढ़ा के कारण एक पूरा परिवार पानी में डूब कर मर गया है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि ये लोग सात घंटे तक पानी में फंसे रहे पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का है। दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक परिवार के नौ सदस्यों की इसी साल जून में स्वात नदी में आई बाढ़ के कारण से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में एक पूरा परिवार पानी में डूब कर मर गया है।
इंद्रजीत गुर्जर (@IndrajitGurjar) नाम के एक्स यूजर ने लिखा ”पंजाब में लगातार बारिश से पंजाब में सात जिलों में बाढ़ आ गयी हैं....... समय पर मदद नहीं मिलने पर एक पूरा परिवार पानी में डूब कर मर गया।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अल जजीरा की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट  27 जून  2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वात नदी के बीचों-बीच अचानक आई बाढ़ में कई लोगों फंसे। बचावकर्मियों ने बताया कि एक ही परिवार के 18 सदस्य या तो मारे गए या लापता हैं।

इसके बाद हमें गार्जियन न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान में एक नदी में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासक शहजाद महबूब ने बताया कि परिवार स्वात नदी के किनारे पिकनिक पर नाश्ता कर रहा था और बच्चे पानी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। उन्होंने आगे कहा कि रिश्तेदार दौड़े-दौड़े आए, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए, जो मानसून की बारिश से बढ़ गई थी। 

इसके बाद हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 28 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में एक परिवार के लिए पिकनिक का माहौल उस समय दुखद हो गया जब स्वात नदी में आई बाढ़ में उनके 18 में से नौ सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed