फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A video from Kolhapur is being shared as Mumbai women's team celebrating on the streets after their win

Fact Check: कोल्हापुर का वीडियो महिला टीम की जीत पर मुंबई में सड़कों पर जश्न मनाने का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 07 Nov 2025 08:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 07 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला टीम के विश्व विजेता बनने के बाद से मुंबई के लोगों ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
A video from Kolhapur is being shared as  Mumbai women's team celebrating on the streets after their win
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आधी रात को लोग सड़क पर जश्न मानते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला टीम के विश्व विजेता बनने के बाद से मुंबई के लोगों ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना कोल्हापुर का है, जब भारत की पुरुष टीम टी-20  विश्व कप चैंपियन बनी थी। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला विश्व कप जीतने के बाद से मुंबई में सड़कों पर लोगों ने जश्न मनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई कल्चर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “भारत द्वारा महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की ट्रॉफी उठाते ही मुंबई की सड़कें खुशी से झूम उठीं। मरीन ड्राइव से लेकर बांद्रा तक, प्रशंसकों ने झंडे लहराए, पटाखे फोड़े और टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए "इंडिया! इंडिया!" के नारे लगाए। इस जीत ने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि अनगिनत युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने और अपनी ताकत पर विश्वास करने के लिए प्रेरित भी किया है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें aapal_kolhapur_mh09 नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 30 जून 2024 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि आपलं कोल्हापुर”। 

 

इसके बाद हमेंं cricketstats.in नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 30 जून 2024 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि भारत की विश्व कप जीत पर कोल्हापुर, महाराष्ट्र में उत्साह। #टी20विश्वकप2024

आगे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो में दिख रहे लोकेशन को गूगल मैप पर सर्च किया। यह जगह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में  बताया गया है। आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed