फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A two-year-old video of Chirag Paswan and Seema Kushwaha is being shared as recent.

Fact Check: चिराग पासवान और सीमा कुशवाहा के दो साल पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Wed, 15 Oct 2025 09:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 15 Oct 2025 09:16 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा का राजद से टिकट कटने के बाद से वह लोजपा में शामिल होने वाली हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
A two-year-old video of Chirag Paswan and Seema Kushwaha is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं, भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की तो लोजपा ने भी 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में चिराग पासवान और सीमा कुशवाहा नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा का राजद से टिकट कटने के बाद से वह लोजपा में शामिल होने वाली हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा कुशवाहा राजद से टिकट कटने के बाद से लोजपा में शामिल होने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरा जी (@nehraji77) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “सीमा कुशवाहा" की जानकारी तो चिराग जी से भी है  राजद से टिकट कटने के बाद .. चिराग जी के पास पहुंची सीमा जी।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें पप्पू कुमार पासवान नाम के यूट्यूब यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 8 फरवरी 2023 को साझा किया गया था। इसके साथ ही लिखा है “चिराग पासवान जी और सीमा कुशवाहा ।”

इसके बाद हमें लोजपा के फेसबुक अकाउंट पर चिराग पासवान की कई तस्वीर मिली। यह पोस्ट 4 फरवरी 2023 को साझा की गई है। इन तस्वीरों में उनके साथ सीमा कुशवाहा भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही लिखा है “आज रोहतास के सोन डिहरा में शहीद दरोगा विरेन्द्र कुमार पासवान जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी। श्री चिराग पासवान जी ने सभास्थल पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।”

 

 



नीचे दिए गए तस्वीर में आप समानताएं देख सकते हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed