फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   a boy and girl beaten up while going on a bike goes viral with false claim

Fact Check: क्या गाजियाबाद में बाइक से जा रहे लड़के-लड़की को पीटा गया? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 09 Oct 2024 08:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 09 Oct 2024 08:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो से दावा किया जा रहा है कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ वाली टिप्पणियों का विरोध करने पर युवक को पीटा गया। 

विज्ञापन
a boy and girl beaten up while going on a bike goes viral with false claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग इस बाइक को रोकते है और दोनों बाइक सवारों को पीटने लगते है। इस बाइक पर एक महिला भी जिसे लोग इस महिला को भी पीटते हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्कूल से अपनी बहन के साथ घर लौट रहे मुस्लिम भाई और बहन को बेरहमी से पीटा गया। उसे तब पीटा गया जब लड़के ने  हज़रत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था
विज्ञापन


मुस्लिम डेली (@muslimdaily_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “गाजियाबाद में स्कूल से घर लौट रहे एक मुस्लिम लड़के और उसकी बहन पर हिंदुत्व के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लड़के ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई ईशनिंदा वाली टिप्पणियों का विरोध किया था।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एर युसूफ खान (@Er_yusuf) नाम के एक एक एक्स यूजर ने लिखा “स्कूल से अपनी बहन के साथ घर लौट रहे मुस्लिम भाई और बहन पर आतंकियों ने बेरहमी से हमला किया। बचाव करने पर बहन को भी पीटा। यह आतंकी घटना तब हुई जब लड़के ने  हज़रत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने पर हमें वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट में हापुड़ पुलिस का बयान मिला। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है उसका खंडन किया। हापुड़ पुलिस अधीक्षक की तरफ से कहा गया “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो जिसमें थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के साथ मारपीट की गई। उक्त वीडियो करीब 10 दिन पूर्व का है, उक्त प्रकरण के संबंध में थाना धौलाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।”
 

पुलिस के अनुसार इस मामले को गाजियाबाद का बताकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। पुलिस के बयान में हजरत मुहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध की भी कोई बात नहीं की गई थी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed