Fact Check: सांसद पप्पू यादव के रोने के 6 वर्ष पुराने वीडियो को सिद्दीकी की मौत से जोड़ा, जानें सच
Fact Check: पप्पू यादव के रोने के एक वीडियो को बाबा सिद्दीकी की मौत से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई के डर से रो रहा है। पहले पप्पू यादव लॉरेंस को धमकी दे रहे थे लेकिन लेकिन बाब सिद्दीकी की मौत के बाद वो रोते हुए नजर आ रहे है।
हिन्दू सेना कर्णावती (@HINDUSENAGUJ) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “यह पप्पू यादव हैं बिहार के नेता कल यह अनाप शनाप बोल रहे थे...विश्नोई का नेटवर्क 24 घंटे में खत्म कर दूंगा....शाम तक विश्नोई को ठिकाने लगा रहे थे, पता नही फिर अचानक से क्या हुआ कि इनको रास्ते मे किसी ने कूट दिया अब जोर जोर से रो रहे हैं।”
यह पप्पू यादव हैं विहार के नेता कल यह अनाप सनाप बोल रहे थे...
— हिन्दू सेना कर्णावती (@HINDUSENAGUJ) October 14, 2024
विश्नोई का नेटवर्क 24 घंटे में खत्म कर दूंगा....
शाम तक विश्नोई को ठिकाने लगा रहे थे
पता नही फिर अचानक से क्या हुआ कि
इनको रास्ते मे किसी ने कूट दिया अब जोर जोर से रो रहे हैं...🤣🤣#BabaSiddiqueShotDead… pic.twitter.com/l1nXryPv7v
गुलाब चंद्रा धरकार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह हालत आ गए पप्पू यादव कुछ नहीं घंटे में बदल गए। एक ही बार में 24 घंटे का समय देश से बिश्नोई समाज को खत्म करने के लिए और आगे से खुद ही गीले हो चुके हैं। 24 घंटे के पहले ही वापस माफी मांग रहे हैं बिश्नोई से बिश्नोई इतना खतरनाक है। रो रो के बुरा हाल है पप्पू यादव का”
यह हालत आ गए पप्पू यादव कुछ नहीं घंटे में बदल गए
— 𝗚𝘂𝗹𝗮𝗯 𝗖𝗵𝗮𝗻𝗱𝗿𝗮 𝗗𝗵𝗮𝗿𝗸𝗮𝗿 (@Gulab_dharkar) October 13, 2024
एक ही बार में 24 घंटे का समय देश से बिश्नोई समाज को खत्म करने के लिए
और आगे से खुद ही गीले हो चुके हैं
24 घंटे के पहले ही वापस माफी मांग रहे हैं बिश्नोई से बिश्नोई इतना खतरनाक है
रो रो के बुरा हाल है पप्पू यादव का pic.twitter.com/pQcYMsxm4J
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने पर हमें सबसे पहले बिहार के लोकल न्यूज़ चैनल लाइव सिटीज का लोगो दिखाई दिया। हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को लाइव सीटीज चैनल पर खोजने की कोशिश की। ये वीडियो हमें इस के यूट्यूब पर 6 सितंबर 2018 को अपलोड मिला। इस वीडियो को कैप्शन में लिखा था “मुजफ्फरपुर में बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव, सुरक्षा में तैनात Y सिक्योरिटी गार्ड ने बचाई जान |”
इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक खबर मिली। खबर के मुताबिक “बिहार से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के खबड़ा का था। इस हमले में पप्पू यादव बुरी तरह से घायल हो गए थे। पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अगर गार्ड न होते तो वे मुझे मार देते। उन्होंने लिखा है कि हाथों में पिस्टल लहराते रहे हमलावरों से किसी तरह बचे हैं अभी-अभी। पप्पू यादव बिहार में नारी बचाओ पदयात्रा की शुरुआत की थी तब ये हमला हुआ।” घटना बिहार में 6 सितंबर 2018 को हुई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो हालिया घटना से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि पुराना है।