Fact Check: छह साल पुराने वीडियो को अभी सांप्रदायिक तरीके से वायरल करने की कोशिश, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर पुलिस को पीटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम पुलिस को पीट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पुलिस चालान काट रही थी, तभी वहां पर कुछ मुस्लिम लोग पहुंचते हैं और पुलिस वाले के साथ मारपीट करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करके इसे सांप्रदायिक घटना बताया जा रहा है।
महेश चौधरी (@MaheshDoon) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बरेली सिविल लाईन्स न्यूज पुलिस द्वारा चालान काटने पर मुसलमानो ने उनकी पिटाई की,जो कानून को चुनौती है,यह विडियो बताता है कि आगे हिन्दुस्तान मे क्या क्या होगा,कौन देश चलाएगा,सबका भविष्य क्या होगा,सच यह है कि देश को अंदर से ज्यादा खतरा है।”
बरेली सिविल लाईन्स न्यूज पुलिस द्वारा चालान काटने पर मुसलमानो ने उनकी पिटाई की,जो कानून को चुनौती है,यह विडियो बताता है कि आगे हिन्दुस्तान मे क्या क्या होगा,कौन देश चलाएगा,सबका भविष्य क्या होगा,सच यह है कि देश को अंदर से ज्यादा खतरा है। @Uppolice https://t.co/sxBcKcjFeI
— Mahesh Choudhary (@MaheshDoon) January 22, 2021
जीतेंद्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “क्या कोई बता सकता है यह कहां का वीडियो है ?? और यह विशेष समुदाय के लोग पुलिस वाले को इतना बुरी तरह से पीट रहे हैं जबकि वहां बड़ी संख्या में हथियारबंद पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही है।”
क्या कोई बता सकता है यह कहां का वीडियो है ??
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) October 1, 2024
और यह विशेष समुदाय के लोग पुलिस वाले को इतना बुरी तरह से पीट रहे हैं जबकि वहां बड़ी संख्या में हथियारबंद पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही है pic.twitter.com/SVYLlkV7ZT
पड़ताल
वीडियो को कीवर्ड से सर्च करने पर पता हमें कई पुरानी खबरें मिलीं। वहां से हमें पता चला कि वीडियो 2018 का है और उत्तर प्रदेश का है। इसके बाद हमें एक्स पर एक कई साल पहले का ट्वीट मिला। यहां से ये साफ है गया कि वीडियो पुराना है।
इस वीडियो पर पुलिस का बयान भी 2018 में सामने आया था। पुलिस की तरफ से घटना की जानकारी देते हुए बताया गया था ये मामला एक बैंक से जुड़ा था जिसमें पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने ये भी बताया कि मामला थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था और बाकी घटना की जांच कर रही थी।
#Ghaziabadpolice ~ सोशल मीडिया पर वायरल थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की वीडियो जिसमे 'पुलिसकर्मी के साथ महिला/युवक द्वारा बदतमीजी/मारपीट' की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए @SspGhaziabad की वीडियो बाईट। @dgpup @Uppolice @adgzonemeerut @igrangemeerut @upcoprahul pic.twitter.com/TTZ0xuOXxm
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) August 27, 2018
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पांच साल पुराना है।