Fact Check: सलमान खान के 4 वर्ष पुराने वीडियो को लॉरेंस से जोड़कर किया जा रहा वायरल, जानें पड़ताल
Fact Check: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सलमान लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान बोल रहे हैं ‘भिड़ोगे तो मिट जाओगे।’
केपी पाठक (@KpPatha19731260) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सलमान खान ने साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है। "भिड़ोगे तो मिट जाओगे"
सलमान खान ने साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है।
— kp Pathak (@KpPatha19731260) October 16, 2024
"भिड़ोगे तो मिट जाओगे" pic.twitter.com/dR0WdlhbDZ
रवि राज किशोर (@RaviRajKishorr) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सलमान खान ने साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है। "भिड़ोगे तो मिट जाओगे" क्या ये असली वीडियो है कोई बताएगा या फिर AI इस्तेमाल किया गया है भ्रम फैलाने के लिये”
सलमान खान ने साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है।
— Ravi Raj Kishor (@RaviRajKishorr) October 15, 2024
"भिड़ोगे तो मिट जाओगे"
क्या ये असली वीडियो है कोई बताएगा या फिर AI इस्तमाल किया गया है भ्रम फेलाने के लिये@RaviRajKishorr pic.twitter.com/GPiXFZ215k
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई कई खबरें मिली। यहां से हमें पता चला कि वीडियो 15 अप्रैल 2020 का है। वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने के लिए हमने अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये वीडियो सलमान ने कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए बनाया था।
हमें सलमान खान के इंस्टाग्राम पर ये पूरा वीडियो 15 अप्रैल 2020 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के जरिए सलमान लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहने की अपील कर रहे थे।
View this post on Instagram
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चार साल पुराना है जिसका अभी की घटना से कोई संबंध नहीं है।