फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   350 Indian soldiers were martyred during Operation Sindoor

Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 350 भारतीय सैनिकों के बलिदान होने का झूठा दावा हो रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Fri, 23 May 2025 01:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 23 May 2025 01:58 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 350 जवान बलिदान हुए हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
350 Indian soldiers were martyred during Operation Sindoor
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर नए-नए झूठ फैलाने की कोशिश किए जा रहा है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट अब एक नया दावा कर रहे हैं। एक पोस्ट करके दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में भारत के करीब 350 से ज्यादा जवान बलिदान हुए हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा पाया है। पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में भारत के पांच सैनिक ने बलिदान दिया है।  

विज्ञापन

क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के दौरान भारत के 350 सैनिकों की जान गई है। 

फखर उर रहमान (@Fakharrehman01) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ भारत भारी सैन्य अपमान के कारण एक और सैन्य ऑपरेशन की योजना बना रहा है। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प में कम से कम 350 भारतीय  सैनिक मारे गए। भारत नुकसान के पैमाने के कारण संख्या को छिपा रहा है”।  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

दावे का पड़ताल करने के लिए हमने पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए।


इसके बाद हमें आगे की पड़ताल में एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए। सेना ने ब्रीफिंग में कहा, "मैं सशस्त्र बलों के 5 साथी कर्मियों को श्रद्धांजलि देता हूं, उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।   

 

इसके बाद हमने अमर उजाला की न्यूज डेस्क से भी इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया। 11 मई को प्रकाशित इस खबर में भी यह जानकारी दी गई थी कि डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भारतीय सेना के पांच जवानों का भी बलिदान हुआ।"


हमें कहीं भी कोई ऐसा दस्तावेज या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह बताया गया हो कि इस ऑपरेशन में भारत के 350 से भी ज्यादा जवान शहीद हो गए। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भी सेना की तरफ से इतने सैनिकों के शहीद होने की कोई बात नहीं की गई थी। 
 पड़ताल का नतीजा

हमें अपनी पड़ताल में पता चला कि सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावे झूठे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के  पांच जवान बलिदान हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed