फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   2023 photo of PM Modi laughing with Russian foreign minister shared as recent

Fact Check: पीएम मोदी के रूसी विदेश मंत्री के साथ ठहाके लगाते 2023 की तस्वीर को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 19 Jun 2025 09:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 19 Jun 2025 09:19 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत में पहलगाम आतंकी हमले, विमान हादसों में नागरिकों की जान चली गई और पीएम मोदी असंवेदनशीलता दिखाते हुए हंस रहे हैं। हमारी पड़ताल मे यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
2023 photo of PM Modi laughing with Russian foreign minister shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 17 जून को कनाडा में अल्बर्टा के निकटवर्ती कनानास्किस में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के आधिकारिक निमंत्रण के बाद 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली कनाडा यात्रा थी। इसी बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हाथ मिलाकर ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में 300 के लगभग नागरिक मारे गए लेकिन पीएम मोदी विदेश जाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच के दौरान पता चला कि पीएम मोदी की रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ की यह तस्वीर 2023 की है। यह तस्वीर भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद पीएम मोदी और लावरोव के मिलने के दौरान की है। तस्वीर का कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  पहलगाम में आतंकी हमले में, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में देश के नागरिक मारे गए और पीएम मोदी हंस रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पित शर्मा (@iArpitSpeaks) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर को शेयर करके लिखा “पहलगाम हमला, विमान दुर्घटना, भगदड़, पिछले 2 महीनों में 300 से ज़्यादा भारतीय मारे गए और प्रधानमंत्री इस तरह हंस रहे हैं। भारत को इससे बेहतर किसी और की ज़रूरत है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 



इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बीबीसी की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को वायरल हो रही तस्वीर के साथ 11 सितंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट से पता चला कि भारत में नौ और 10 सितंबर 2023 में दो दिवसीय जी-20 समिट की अध्यक्षता की थी। इस समिट का  सफलतापूर्वक समापन किया गया था। समापन के दौरान पीएम मोदी सभी देशों से आए प्रतिनिधिमंडल से मिले थे। उसी दौरान पीएम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले थे। उसी दौरान यह तस्वीर ली गई थी। 

  इसके बाद हमें आज तक की मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 11 सितंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में  जी-20 शिखर सम्मेलन की कई तस्वीरों के साथ वायरल हो रही तस्वीर भी मौजूद थी। तस्वीर को पोस्ट करके बताया गया था कि “रूस हमेशा से भारत का गहरा दोस्त रहा है। जी 20 में हिस्सा लेने वहां के राष्ट्रपति पुतिन तो नहीं आए लेकिन दोनों देशों के बीच की बॉन्डिंग जरूर भारत मंडपम में देखने को मिली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस समिट में हिस्सा लिया और पीएम मोदी से गर्मजोशी से मिलते नजर आए। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सर्गेई के साथ पीएम मोदी खिलखिला कर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि फोटो 2023 की जिसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। फोटो भारत में 2023 में आयोजित हुए जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed