फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   2022 video of Pakistan's General Asim Munir visiting the LoC is being shared as recent

Fact Check: पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर के LoC का दौरा करने के 2022 के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 03 May 2025 11:52 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 03 May 2025 11:52 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर सेना चौकियों का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाल में एलओसी का दौरा किया। हमारी पड़ताल में यह वीडियो तीन साल पुराना निकला है। 

विज्ञापन
2022 video of Pakistan's General Asim Munir visiting the LoC is being shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसी बीच कई वीडियो और फोटो भी भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया स्थिति को बताते हुए शेयर किए जा रहे हैं। इसमें से कई पुराने वीडियो और झूठे दावों के साथ भी शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को सेना की चौकियों का निरीक्षण करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया था। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में पता चला कि यह दावा भ्रामक है। यह वीडियो दिसंबर 2022 का है और इसका मौजूदा स्थिति या दोनों देशों के बीच किसी हालिया तनाव से कोई संबंध नहीं है।  

विज्ञापन

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने 25 हिंदू पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू वाले की हत्या कर दी थी। इस हमले को 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से सबसे घातक आतंकी हमला बताया जा रहा है। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों में खटास चल रही है।  

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को एक्स और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया। उन्होंने युद्ध की तैयारियों का आकलन किया और सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  डॉ शमा जुनेजो (@ShamaJunejo) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अग्रिम चौकियों पर। करो हमला…” इस दावे का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
  
  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो के एक हिस्से की फोटो पाकिस्तान के मीडिया चैनल डॉन पर मिली। इस खबर को 2022 में प्रकाशित किया गया था। इस खबर में लिखा गया था “पाकिस्तान दुश्मन से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है: सीओएएस मुनीर ने एजेके, जीबी पर भारतीय अधिकारियों की टिप्पणियों का जवाब दिया”  

  आगे हमें यह वीडियो इंटेलिजेंस डॉयरेक्टोरेट (@IntelDte) नाम के एक एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। 2022 में इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया था। इस एक्स पोस्ट में कैप्शन में लिखा था “सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर (#COAS) ने आज नियंत्रण रेखा (LOC) के राखचिकरी सेक्टर में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों से मुलाकात की। COAS को LOC की ताजा स्थिति और सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। COAS ने अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की; चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उनके उच्च मनोबल, पेशेवर क्षमता और युद्ध तत्परता की सराहना की। COAS ने निष्कर्ष निकाला कि दुनिया को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरी लोगों से जो वादा किया गया है उसे पूरा करना चाहिए। लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद इम्तियाज, एक्स कॉर्प्स कमांडर (रावलपिंडी) ने COAS की अगवानी की।” 

 

 

  कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें हिलाल पर इसके बारे में खबर देखने को मिली। हिलाल पाकिस्तान की एक मासिक पत्रिका है। हिलाल में खबर के बारे में बताया गया था कि “थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस), जनरल सैयद असीम मुनीर ने 03 दिसंबर, 2022 को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के राख चिकरी सेक्टर में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों का दौरा किया। सीओएएस को एलओसी पर हालिया स्थिति और सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उनके उच्च मनोबल, पेशेवर क्षमता और युद्ध की तत्परता की सराहना की।”

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गलत नैरेटिव बनाने के लिए लोग भ्रामक दावों के साथ पुराने वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed