फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   2021 video from Ukraine is being shared as Gurugram Haryana

Fact Check: यूक्रेन का 2021 का वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 05 Sep 2025 05:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 05 Sep 2025 05:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि काले घने बादल घरों के काफी पास आ गए हैं। वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम में 2 सितंबर का नजारा बताकर शेयर किया है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
2021 video from Ukraine is being shared as Gurugram Haryana
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के ऊपर विशाल बादल छा रहा है। वीडियो को शेयर करके भारत का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह नजारा 2 सितंबर को हरियाणा के गुरुग्राम का है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो अगस्त 2021 में यूक्रेन में रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो के भारत से होने के बारे में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

 
देश के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते तबाही और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई इलाकों में यही स्थिति बनी हुई है। गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद सड़कों में पानी भरने और लंबे-लंबे जाम की तस्वीरें सामने आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बिल्डिंगों के ऊपर बादल छाने का यह वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम का है।
Watch.this.alone नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो पर 2 सितंबर 2025, हरियाणा, गुरुग्राम, दिल्ली एनसीआर लिखकर शेयर किया गया है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया यहां हमें यह वीडियो Meteored नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। वीडियो को 2021 में चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “यूक्रेन के लविव में भयावह शेल्फ क्लाउड” यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो चार वर्ष पुराना है। 

 आगे की पड़ताल मेंं बीबीसी वेदर के एक्स अकाउंट पर यह पोस्ट देखने को मिला। इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “मंगलवार को यूक्रेन के कीव में एक विशाल शेल्फ बादल के आने से आसमान में नाटकीय बदलाव आया।” यहां भी इस वीडियो को 2021 में पोस्ट किया गया था। साथ ही इस पोस्ट में भी वीडियो की लोकेशन को यूक्रेन का बताया गया था। 

 
पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो चार वर्ष पुराना है जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा हा है। वीडियो यूक्रेन का है इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed