फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   12 year old blast video is being made viral by linking it to Israel

Fact Check: 12 वर्ष पुराने धमाके के वीडियो को इस्राइल से जोड़कर किया जा रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Tue, 15 Oct 2024 07:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 15 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

Fact Check: एक अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान विस्फोट के वीडियो को इस्राइल से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस्राइल ने आंतकवादी के शव में विस्फोटक भरकर वापस किया जिससे धमाका हुआ। 

विज्ञापन
12 year old blast video is being made viral by linking it to Israel
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर फेसबुक और एक्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान विस्फोट होता हुआ नजर आ रहा है।  
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल ने एक आतंकवादी को मार गिराया है और उसके शव में विस्फोटक भरकर उसे लौटा दिया। जिसके कारण अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान विस्फोट हुआ और कई लोग मारे गए। 

डेली वॉच मूवीज नाम के एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया ज़ायोनी इस्राइल की इस क्रूरता को शेयर करें।

विज्ञापन


बलियान (@Baliyan_x) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस्राइल ने हत्यारों को मौत के घाट उतारने के बाद उसे वापस दे दिया, जिसमें जनाजे में सैकड़ों और आतंकी शामिल थे। शव में बारूदी विस्फोट किया गया था, जिसके बाद ब्लास्ट हुआ और कई अन्य आतंकवादी मारे गए। सही है या ग़लत??”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पड़ताल 

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें डेली मोशन नाम से एक वीडियो शेयर करने वाली वेबसाइट पर ये वीडियो मिला। यहां इस वीडियो को 2012 का बताया गया था। साथ ही लिखा था “सीरिया अंतिम संस्कार जुलूस में कार बम विस्फोट”

आगे हमें सीरियन डॉक्यूमेंट नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। यहां इस वीडियो को 2012 में पोस्ट क्या गया था। इस वीडियो को कैप्शन में लिखा गया था “30 जून को 2012 को डमास्कस के ग्रामीण इलाके में एक अंतिम संस्कार के दौरान कार बम विस्फोट।”

इस वीडियो से जुड़े कुछ कीवर्ड से हमें कुछ और खबरें मिली। लॉस एंजिल्स टाइम्स में 30 जून 2012 को छपी खबर के अनुसार “कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समूहों ने बताया कि सीरिया के जमालका शहर में एक अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 85 लोग मारे गए।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये वीडियो कम से कम 12 वर्ष पुराना है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed