{"_id":"69aff6b621bd3f20170d57e7","slug":"zakir-khan-visited-grave-of-late-tabla-maestro-zakir-hussain-share-emotional-post-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zakir Khan: उस्ताद जाकिर हुसैन की कब्र पर क्यों गए स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान? साझा किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zakir Khan: उस्ताद जाकिर हुसैन की कब्र पर क्यों गए स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान? साझा किया भावुक पोस्ट
Tue, 10 Mar 2026 04:19 PM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:19 PM IST
सार
Zakir Khan Share Emotional Post: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों करियर ब्रेक पर हैं। इसी बीच उन्होंने दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन
जाकि खान, दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन
- फोटो : zakirkhan_208
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाकिर खान ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडियन से दर्शकों को खूब हंसाया है। साथ ही अपनी शायरी से कई दिलों पर राज किया है। अब वह एक लंबे ब्रेक पर हैं, स्टैंडअप कॉमेडी और स्टेज से दूर हैं। काम से दूरी बनाने के बावजूद वह देश-दुनिया की यात्राएं कर रहे हैं। हाल ही में जब वह सैन फ्रांसिस्को पहुंचे तो दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन की कब्र पर पहुंचे। अचानक वहां जाने का प्लान जाकिर खान ने क्यों बनाया? साथ ही जो अनुभव उन्हें जाकि हुसैन की कब्र पर हुए, उसे बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन को लेकर जाकिर खान ने साझा की भावुक पोस्ट
जाकिर खान अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक तस्वीर साझा करते हैं, जिसमें दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन की पत्नी भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाकिर खान, दिवंगत जाकिर हुसैन की कब्र के पास बैठे हैं। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘सैन फ्रांसिस्को की यात्रा बिना किसी प्लानिंग के हुई। जब मैं इस जगह पर पहुंचा तो अचानक ख्याल आया कि जाकिर हुसैन साहब की कब्र पर जाना चाहिए। यह एक संयोग था लेकिन आज उनका जन्मदिन (9 मार्च) भी है। उनकी कब्र के पास टोनी (दिवंगत जाकिर हुसैन की पत्नी) जी भी बैठी थीं।’
विज्ञापन
एक नई से कहानी रूबरू हुए जाकिर खान
जाकिर खान अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘जाकिर हुसैन साहब जैसे ग्लोबल आर्टिस्ट की जर्नी के बारे में उनकी लाइफपार्टनर की नजर से देखना, एक अलग ही कहानी को जानने जैसा था।’ आखिरी में अपनी पोस्ट में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान लिखते हैं, ‘अल्लाह, जाकिर हुसैन साहब को जन्नत में सबसे ऊंची जगह दे।’
विज्ञापन
जाकिर ने क्यों लिया स्टैंडअप कॉमेडी से ब्रेक?
पिछले महीने अपने ‘पापा यार टूर’ के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है। बाद में जाकिर खान ने बताया कि लेखन का काम उनके पास काफी है, इसी वजह से स्टैंडअप कॉमेडी से ब्रेक लिया है।
पिछले महीने अपने ‘पापा यार टूर’ के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है। बाद में जाकिर खान ने बताया कि लेखन का काम उनके पास काफी है, इसी वजह से स्टैंडअप कॉमेडी से ब्रेक लिया है।