फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zakir Khan Became First Hindi Stand up Comedian To perform In Times Square Got Standing Ovation

Zakir Khan: टाइम स्क्वायर में जाकिर को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, कॉमेडियन ने साझा किया वीडियो; सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 18 Aug 2025 04:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

Zakir Khan Got Standing Ovation At Times Square: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान को भारत में जितना पसंद किया जाता है, उससे कहीं ज्यादा फैन उनके विदेशों में हैं। इस बात का अहसास टाइम स्क्वायर में उनकी परफॉर्मेंस के बाद मिले स्टैंडिंंग ओवेशन को देखकर हो जाता है। जाकिर खान ने टाइम स्क्वायर के ‘द गॉर्डन’ नाम की जगह पर जबरदस्त कॉमेडी परफॉर्मेंस दी है।

विज्ञापन
Zakir Khan Became First Hindi Stand up Comedian To perform In Times Square Got Standing Ovation
जाकिर खान को दर्शकों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन - फोटो : इंस्टाग्राम@zakirkhan_208

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के टाइम स्क्वायर पर हिंदी में शानदार परफॉर्मेंस दी। वह ऐसा करने वाले पहले हिंदी स्टैंडअप कॉमेडियन बने। जाकिर खान को कई मिनटों तक दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह वीडियो जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। इस वीडियो पर कई नामी स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट किया है, जाकिर को इस अचीवमेंट के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeeshan Khan (@zeeshan_malang)


स्टैंडअप ओवेशन को स्वीकार करते दिखे जाकिर खान 
जाकिर खान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह टाइम स्क्वायर के ‘द गॉर्डन’ हॉल में खड़े हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने पर दर्शक खड़े होते और जाकिर के लिए बहुत देर तक तालियां बजाते हैं। कई मिनट तक यह तालियों के बजने का सिलसिला चलता है। जाकिर खान भी भावुक नजर आते हैं। वह दर्शकों का हाथ जोड़कर शुक्रिया करते हैं। झुककर उनके प्यार को स्वीकार करते हैं। 

तब्बू से लेकर विशाल ददलानी तक ने दी बधाई 
जाकिर खान द्वारा साझा किए गए वीडियो पर कई स्टैंडअप कॉमेडियन ने भी रिएक्शन दिया है, इसमें ईरानी कॉमेडियन मैक्स अमीनी, वीर दास, पूरब झा, सिंगर विशाल ददलानी ने कमेंट किया है, जाकिर को बधाई दी है। साथ ही एक्ट्रेस तब्बू, जरीन खान जैसे एक्ट्रेस ने भी जाकिर खान की तारीफ की है। जो लोग जाकिर की कॉमेडी के फैन हैं, उन्होंने भी जमकर स्टैंडअप कॉमेडियन की वीडियो पर प्यार लुटाया है। 

जाकिर बोले- ‘यह मेरे लिए एक बड़ा दिन था’
जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक नोट भी अपने फैंस के लिए लिखा। वह लिखते हैं, ‘हिंदी कॉमेडी के साथ 6 हजार लोगों के लिए परफॉर्म करना जबरदस्त लगा। वैसे थोड़े दिन बाद ठीक से बताऊंगा कैसा लगा, यह अहसास? अभी के लिए समझ लो कि यह एक बड़ा दिन था। सिर्फ जगह या क्षमता की वजह से नहीं बल्कि इसलिए भी कि उस दिन मेरे कुछ पसंदीदा लोग दर्शकों में मौजूद थे।’ बताते चलें कि जाकिर खान के शो में बतौर ऑडियंस शेफ विकास खन्ना, कॉमेडियन कार्ल पेन भी शामिल थे। 
जाकिर खान की बात करें तो वह बाकी स्टैंडअप कॉमेडियन से अलग तरह की कॉमेडी करते हैं। उनकी कॉमेडी में इमोशन होते हैं, आम लोगों उनकी कॉमेडी से कनेक्ट कर पाते हैं। स्टैंडअप कॉमेडी को भारत में पॉपुलर करने वाले लोगों में जाकिर खान भी शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed