RIP Angry Rantman: यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा का 27 की उम्र में निधन, परिवार ने जारी किया बयान
एंग्री रैंटमैन के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। यूट्यूबर के परिजनों की ओर से भी पहला आधिकारिक बयान सामने आ चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंग्री रैंटमैन के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले महीने एक महत्वपूर्ण सर्जरी के बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। ठीक होने की भरपूर कोशिशों के बावजूद, दुर्भाग्य से उन्होंने आज (17 अप्रैल) सुबह 10:18 बजे आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
कौन थे अभ्रदीप साहा?
हालांकि, अभ्रदीप साहा के निधन के कारण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सर्जरी से उत्पन्न जटिलताओं से जुड़ा हो सकता है। अपरिचित लोगों के लिए, एंग्री रैंटमैन, एक मान्यता प्राप्त कंटेट क्रिएटर थे, जो खेल, विशेष रूप से फुटबॉल से संबंधित वीडियो बनाने में माहिर थे।
Zapatlela 3: दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार 'झपाटलेला 3', फिल्म का पोस्टर साझा कर मेकर्स ने की घोषणा
View this post on Instagram
फैंस और परिजनों में शोक की लहर
दुखद खबर सामने आने के बाद से दिवंगत यूट्यूबर के फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा कर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इन सबके बीच, एंग्री रैंटमैन के परिवार ने आखिरकार पहला आधिकारिक बयान जारी किया है और प्रशंसकों से उनके साथ पुरानी यादों को याद करके इस नुकसान पर शोक मनाने को कहा है। अभ्रदीप साहा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार ने उनकी मोनोक्रोन फोटो के साथ बयान जारी किया।
KKK: ब्रेकअप के बाद खतरों से खेलेंगे समर्थ जुरेल! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का गश्मीर महाजनी भी होंगे हिस्सा?
परिवार ने जारी किया बयान
आधिकारिक बयान में लिखा है, 'गहरे दुख के साथ हम बता रहे है कि अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्री रैंटमैन का निधन हो चुका है। अभ्रदीप ने अपनी ईमानदारी, हास्य और अटूट भावना से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्हें जानने वाले सभी लोगों को उनकी बहुत याद आएगी। आइए हम उनके द्वारा हमारे जीवन में लाई गई खुशियों को याद करें और 17.04.2024 को एक-एक करके प्रेरक परिवर्तन साझा करें।'