फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yo Yo Honey Singh questioned why other veterans like Gulzar are never pointed out for objectionable songs

Yo Yo Honey Singh: गानों को आपत्तिजनक बताने पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं?

Sun, 08 Sep 2024 02:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 08 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

हनी सिंह एक मशहूर भारतीय रैपर और गायक हैं। उनके गानों को लेकर अक्सर उन पर सवाल उठाए जाते हैं, जिसे लेकर अब उन्होंने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं, जबकि इस तरह के गाने हमेशा से बनते रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh questioned why other veterans like Gulzar are never pointed out for objectionable songs
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

विस्तार

यो यो हनी सिंह देश के मशहूर रैपर-गायक हैं। उन्होंने कई शानदार पंजाबी गाने बनाए हैं। उन्हें पंजाबी संगीत में क्रांति लाने वाले कुछ चुनिंदा कलाकारों में से एक माना जाता है। हालांकि, उनके गानें कई बार विवादित भी रहे हैं। इस वजह से उनपर कई गंभीर आरोप भी लगे हैं, जिनमें उनके गानों को आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति नफरती भी बताया गया है। हाल में ही रैपर ने इस पर टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान बात की है। इस दौरान उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसा करने वाले अन्य लोगों से कभी सवाल क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें ही एक आसान लक्ष्य के रूप में क्यों देखा जाता है?

विज्ञापन


सिर्फ मैं ही क्यों गलत- हनी सिंह 
हनी सिंह ने कहा, "मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इसका जवाब देना चाहिए।" उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा कि दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखा था, 'बीड़ी जलाईले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग है'। उन्होंने कहा कि महिला का जिगर कहां होता है? उन्होंने कहा कि लोगों को इससे कोई आपत्ति क्यों नहीं होती है। इसके अलावा उन्होंने एक और गाने का जिक्र करते हुए कहा, 'जुबान पे लगा नमक इश्क का', इस गाने में महिला का इस तरह का चित्रण क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह यह सब सुनकर बड़े हुए हैं। इस पर उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, फिर मैं ही क्यों गलत हूं?”
विज्ञापन

अनन्या पांडे ने 'कॉल मी बे' के सेट से साझा की दिलकश तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चुप नहीं बैठेंगे हनी सिंह
मशहूर रैपर-गायक ने आगे कहा कि उन्होंने इन आरोपों पर कभी बात नहीं की, इसलिए लोगों को लगा कि वे आसान शिकार हैं। हालांकि, अब वे चुप नहीं रहेंगे। इस दौरान उनसे महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने वाले उनके गीतों के बारे में पूछा गया, तो हनी ने कहा, “ऐसे थोड़ी न होता है”। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह के गाने थे, लेकिन वे लोगों को ठीक लगते थे। हनी ने कहा कि लोग चोली के पीछे क्या है, जैसे विवादास्पद गानों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हनी सिंह को ही क्यों गाली दी जाती है और उनको आप लीजेंड बोलते हो? मैं भी बोलता हूं। हम दोहरी शख्सियत लेकर चल रहे हैं आज के दौर में।"
अवनीत कौर ने खूबसूरत अंदाज में दिखाई दिलकश अदाएं
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री
बताते चलें कि यो यो हनी सिंह ने अपने शानदार करियर में कुछ बेहद सफल चार्टबस्टर गाने दिए हैं, जिनमें 'अंग्रेजी बीट', 'पार्टी ऑल नाइट', 'लुंगी डांस', 'ब्लू आइज़', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'आटा माझी सटकली', 'यार ना मिली', 'देसी कलाकार', 'ब्लू आइज' जैसे गाने शामिल हैं। अपने करियर की उंचाई के दौरान वह नशा और अपनी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण रैपर लंबे समय तक मनोरंजन जगत से दूर रहे थे। हालांकि, अब एक बार फिर वह सक्रिय हो चुके हैं। हाल में ही उनका एल्बम ग्लोरी रिलीज हुआ है। इसके बाद जल्द ही उन पर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होने वाली है।

Ranveer Singh: 'अगर बेटी हो तो वो दीपिका जितनी क्यूट हो', जब रणवीर सिंह ने कही थी ये बात, अब पूरी हुई मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed