फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane reaction on Babil Khan emotional outburst says stay away from alcohol and any such stuff

Harshvardhan Rane: बाबिल खान को हर्षवर्धन राणे की सलाह- 'शराब, इवेंट और पार्टी से दूर रहो'

Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Reaction On Babil Khan Viral Video: अभिनेता बाबिल खान का एक वीडियो आज रविवार को जमकर वायरल हुआ, जिसमें वे रोते नजर आए और इंडस्ट्री के कुछ सितारों को फेक बताया। इस पर हर्षवर्धन राणे ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane reaction on Babil Khan emotional outburst says stay away from alcohol and any such stuff
बाबिल खान-हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k, @harshvardhanrane

विस्तार

दिवंगत एक्टर इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे व अभिनेता बाबिल खान का एक वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को लेकर दावा किया गया कि इसे खुद बाबिल ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर डिलीट कर दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा आईडी तक डिलीट कर दी। वीडियो में वे अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, आदर्श गौरव, राघव जुयाल सहित कुछ स्टार्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इस वीडियो पर एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को एक सलाह दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

हर्षवर्धन बोले- 'अपने क्राफ्ट पर ध्यान दो'
फिल्म 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें वे बाबिल को समर्थन जताते नजर आए। मगर, साथ ही उन्होंने एक्टर को शराब व किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। हर्षवर्धन राणे ने लिखा, 'प्यारे बाबिल खान, आपको ईश्वरीय स्तर की अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली है। आप अपनी इस विरासत को आगे बढ़ाइए। सिर्फ अपने क्राफ्ट पर ध्यान दो और अपना बेस्ट दो'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'शराब और पार्टी से दूर रहिए'
हर्षवर्धन ने आगे लिखा है, 'आप इवेंट और आफ्टर पार्टीज से दूर रहो, ताकि इरिटेट लोगों से बातचीत से बचा जा सके। मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैंने सीखा है कि अगर आप उन्हें इजाजत नहीं देते हैं तो वे लोग आपके साथ बुरा व्यवहार नहीं करेंगे। आपको अपनी बात पर अड़े रहने की जरूरत है। इसके अलावा शराब और ऐसी किसी भी चीज से दूर रहिए, क्योंकि मजबूती से खड़े होने के लिए आपको ताकत की जरूरत होगी। अपना खूब ख्याल रखिए'।

Raghav Juyal: बाबिल खान के वायरल वीडियो पर राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने अभी सुतापा आंटी से बात की'

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर बाबिल ने दी सफाई
बाबिल का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मां सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और इस संदर्भ में स्टेटमेंट जारी किया। इसमें बाबिल की मेंटल हेल्थ का हवाला दिया गया। इसके अलावा राघव जुयाल से बातचीत में सुतापा ने बताया कि बाबिल शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गए थे। वहां उन्हें एंजाइटी अटैक पड़ा। फिलहाल बाबिल खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भी एक्टिव हो चुका है। उन्होंने इस पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनके वीडियो को गलत तरीके से लिया गया। वे इन सितारों के सपोर्ट की बात कर रहे थे।

Babil Khan: बाबिल खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ एक्टिव, पोस्ट शेयर कर दी सफाई, जुयाल-सिद्धांत को कहा शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed